Post Views 91
November 22, 2022
निगम के ठेकेदार को वाहनों पर अंकित करने होंगे नाम और मोबाइल नंबर
नगर निगम आयुक्त श्री सुशील कुमार ने निर्देश दिए हैं कि सफाई ठेकेदार को सफाई कार्य में लगे वाहनों पर नाम और मोबाइल नंबर अंकित करने होंगे। ऐसा नहीं करने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
नगर निगम क्षेत्र के दस सर्किलों में ठेकेदार द्वारा वाहनों से कचरा उठाया जा रहा है। अब इन वाहनों की पहचान के लिए उक्त वाहनों पर हरें रंग की पट्टी लगानी होगी और सफेद शब्दों में ठेकेदार का नाम, सर्किल नंबर और उनके मोबाइल नंबर अंकित करने होंगे। निगम आयुक्त श्री सुशील कुमार ने मंगलवार को पटेल मैदान सभी वाहनों की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी वाहनों पर ठेकेदार द्वारा नाम, मोबाइल नंबर और सर्किल नंबर अंकित करना होगा।
वाहनों की होगी पहचान
ठेकेदार द्वारा निगम आयुक्त के निर्देशों की पालना करने से सफाई कार्य में लगे वाहनों की पहचान हो सकेगी। डम्पर, ट्रेक्टर इत्यादि वाहन कचरा परिवहन में ठेकेदारों द्वारा उपयोग में लाए जा रहे हैं। निगम के नाम का दुर्रपयोग करने वालों पर रोक लगेगी और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved