For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155028548
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल  कठोर कारावास, 50 हजार के अर्थ दंड से किया दंडित, |  Ajmer Breaking News: पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने बीजेपी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, बदले की भावना से कार्रवाई का लगाया आरोप |  Ajmer Breaking News: कल मिली नागौर की चुनावी कमान, आज इस्तीफे का ऐलान! पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत के फैसले से भाजपा में बड़ी हलचल |  Ajmer Breaking News: प्राचीन चामुंडा माता मंदिर के स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब: आज लगा भव्य मेला |  Ajmer Breaking News: मित्तल अस्पताल के बाहर चाकूबाजी की घटना से मची अफरा तफरी, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट के सामने कुएं से 5 सिंचाई की मोटर चोरी,शातिर चोरो ने लगाई किसानों को लाखों की चपत |  Ajmer Breaking News: आश्रम में ही हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल में नशे का काला कारोबार और कैदी से मारपीट, FIR दर्ज!  |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में मनाई गई छठी शरीफ, कसीर तादाद में जायरीन हुए शरीक,पढ़ा गया चिश्तिया शजरा, मांगी गई मुल्क की सलामती की दुआ.. |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिन्द की दरगाह अजमेर से 12 रबीउल अव्वल को लेकर खास पैग़ाम | 

अजमेर न्यूज़: सीटीजन परसेप्शन सर्वे में हो जनता की भागीदारी, सर्वे का उद्देश्य शहरों में जीवन की गुणवक्ता में नागरीकतों की राय लेना

Post Views 11

November 22, 2022

सर्वे से प्राप्त डेटा का उपयोग सरकारी प्रशासन द्वारा नागरिकों की राय प्राप्त कर शहरों में सेवा वितरण और शासन में सुधार के लिए किया जाएगा।

सीटीजन परसेप्शन सर्वे में हो जनता की भागीदारी

सर्वे का उद्देश्य शहरों में जीवन की गुणवक्ता में नागरीकतों की राय लेना

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर निवास योग्य उत्तम शहरों की रैंकिंग के लिए नागरिक धारणा सर्वेक्षण ( सीटीजन परसेप्शन सर्वे ) देशभर में करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में अजमेर स्मार्ट सिटी में सीटीजन परसेप्शन ऑन लाइन सर्वे आरंभ किया जा रहा है। इसके तहत भारत सरकार द्वारा निर्धारित वेब लिंक पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन कर नागरिक अपनी राय प्रश्नावली पर दर्ज करवा सकते हैं। 

इज ऑप लिविंग के सर्वे में इस बार विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़े 17 प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जिस पर नागरिकों को राय देनी है। इसे आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किए गए वेब लिंक https://eol2022.org पर जाकर नागरिकों को स्वत: पूछे जाने वाले सवालों की जानकारी देनी होगी, उसके पश्चात सर्वे के अन्तर्गत पूछे जाने वाले सवालों पर अपनी राय भी दर्ज करानी होती है। यह सर्वे अंग्रेजी, हिन्दी सहित 6 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। ये प्रश्न अजमेर शहर के सार्वजनिक परिवहन, आवास, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, मनोरंजन, रोजगार, स्वचछता, प्रदूषण आदि से जुड़ी हैं। इस सर्वे में देश के सभी महत्वपूर्ण निकाय भाग ले रहे हैं। नागरिकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर निवास योग्य शहरों की रैंकिंग जारी होगी। नागरिक  अपने सुझाव सीधे क्यूआर कोड स्कैन कर भी दे सकते हैं। सर्वे में भाग लेने वाले सभी नागरिकों को ऑनलाइन सहभागिता का प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा।

ये है उद्देश्य ….

स्मार्ट सिटी योजना में  शहर नियोजन नीति तय करते समय नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर एक गाइड लाइन प्रणाली बनाने के लिए केंद्र सरकार की पहल का एक हिस्सा है। देश में तेजी से हो रहे शहरीकरण से वर्ष 2011 में 37.7 करोड़ की आबादी वर्ष 2030 तक अनुमानित 60 करोड़ हो जाएगी। देश के आर्थिक विकास में शहरों का योगदान भी महत्वपूर्ण है। सीटीजन परसेप्शन सर्वे ( सीपीएस ) का उद्देश्य अपने शहरों में जीवन की गुणवक्ता के बारे में नागरिकों की धारणा पर जानकारी प्राप्त करना है। इस सर्वे से प्राप्त डेटा का उपयोग सरकारी प्रशासन द्वारा नागरिकों की राय प्राप्त कर शहरों में सेवा वितरण और शासन में सुधार के लिए किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved