For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155028537
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल  कठोर कारावास, 50 हजार के अर्थ दंड से किया दंडित, |  Ajmer Breaking News: पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने बीजेपी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, बदले की भावना से कार्रवाई का लगाया आरोप |  Ajmer Breaking News: कल मिली नागौर की चुनावी कमान, आज इस्तीफे का ऐलान! पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत के फैसले से भाजपा में बड़ी हलचल |  Ajmer Breaking News: प्राचीन चामुंडा माता मंदिर के स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब: आज लगा भव्य मेला |  Ajmer Breaking News: मित्तल अस्पताल के बाहर चाकूबाजी की घटना से मची अफरा तफरी, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट के सामने कुएं से 5 सिंचाई की मोटर चोरी,शातिर चोरो ने लगाई किसानों को लाखों की चपत |  Ajmer Breaking News: आश्रम में ही हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल में नशे का काला कारोबार और कैदी से मारपीट, FIR दर्ज!  |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में मनाई गई छठी शरीफ, कसीर तादाद में जायरीन हुए शरीक,पढ़ा गया चिश्तिया शजरा, मांगी गई मुल्क की सलामती की दुआ.. |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिन्द की दरगाह अजमेर से 12 रबीउल अव्वल को लेकर खास पैग़ाम | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल ने अजमेर में भारत जोड़ो यात्रा रैली निकाली, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगे सेवादल कार्यकर्ता

Post Views 31

November 21, 2022

भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा निकाली गयी जो गंगा माई मंदिर से प्रारम्भ होकर 13 क्वाटर, मलूसर रोड़, जटिया बस्ती, पांच दुकान आदि क्षेत्रों में होते हुए पुनः गंगा माई मंदिर आकर संपन्न हुई,

अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल ने अजमेर में भारत जोड़ो यात्रा रैली निकाली, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगे सेवादल कार्यकर्ता

अजमेर 21 नवम्बर , कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी द्वारा कन्या कुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो पद यात्रा का संदेश जन जन तक पहुंचार्ने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई व प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार आज अजमेर में भी सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व पार्षद विजय नागौरा के संयोजन में व पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक व अजमेर संभाग के प्रभारी शैलेंद्र अग्रवाल, प्रदेश सचिव व अजमेर शहर प्रभारी रासासिंह रावत व चिराकुद्दीन पिंजारा के नैतृत्व में भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा निकाली गयी जो गंगा माई मंदिर से प्रारम्भ होकर 13 क्वाटर, मलूसर रोड़, जटिया बस्ती, पांच दुकान आदि क्षेत्रों में होते हुए पुनः गंगा माई मंदिर आकर संपन्न हुई, इस दौरान सेवादल कार्यकर्ताओ व कॉंग्रेसजनों ने "जात पात का बंधन तोड़ो, भारत जोड़ो, भारत जोड़ो", "राहुल जी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं", " देश का झण्डा तिरगा नही चलेगा दूरगा" आदि नारे लगाकर पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। विजय नागौरा ने बताया कि ऐसी प्रतिकात्मक यात्रा अजमेर के अलग अलग क्षेत्रों में निकाली जायेगी। 
     इससे पूर्व गंगा माई मंदिर, मलूसर रोड़ में सेवादल पूर्व अध्यक्ष विजय नागौरा की अध्यक्षता व पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती, राजस्थान सरकार घुमंतू विमंतु विभाग के उपाध्यक्ष देशबंधु चतराराम, सेवादल संभाग प्रभारी शैलेंद्र अग्रवाल, अजमेर शहर प्रभारी रासासिंह रावत व चिराकुद्दीन के मुख्य आतिथ्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने  राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा को सभी जगह व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा 3 से 6 दिसंबर के मध्य राजस्थान में प्रवेश करेगी तथा लगभग 21 दिन राजस्थान में रहेगी जो भी सेवादल साथी इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं अग्रिम राजिस्ट्रेशन कराना होगा। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved