For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155028499
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल  कठोर कारावास, 50 हजार के अर्थ दंड से किया दंडित, |  Ajmer Breaking News: पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने बीजेपी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, बदले की भावना से कार्रवाई का लगाया आरोप |  Ajmer Breaking News: कल मिली नागौर की चुनावी कमान, आज इस्तीफे का ऐलान! पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत के फैसले से भाजपा में बड़ी हलचल |  Ajmer Breaking News: प्राचीन चामुंडा माता मंदिर के स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब: आज लगा भव्य मेला |  Ajmer Breaking News: मित्तल अस्पताल के बाहर चाकूबाजी की घटना से मची अफरा तफरी, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट के सामने कुएं से 5 सिंचाई की मोटर चोरी,शातिर चोरो ने लगाई किसानों को लाखों की चपत |  Ajmer Breaking News: आश्रम में ही हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल में नशे का काला कारोबार और कैदी से मारपीट, FIR दर्ज!  |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में मनाई गई छठी शरीफ, कसीर तादाद में जायरीन हुए शरीक,पढ़ा गया चिश्तिया शजरा, मांगी गई मुल्क की सलामती की दुआ.. |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिन्द की दरगाह अजमेर से 12 रबीउल अव्वल को लेकर खास पैग़ाम | 

अजमेर न्यूज़: कथावाचक  श्री लक्ष्मण शरण जी महाराज ने कहा कि  मानव को संयमित एवं अनुशासित जीवन जीना चाहिए और धर्म का पालन करना चाहिए !

Post Views 61

November 21, 2022

आस्था वूमेन डेवलपमेंट एंड चाइल्ड फाउंडेशन के सहयोग से कोटडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर संगीतमय श्रीमद् भगवत गीता  की प्रस्तुति की जा रही है

अजमेर ! कथावाचक  श्री लक्ष्मण शरण जी महाराज ने कहा कि  मानव को   संयमित एवं अनुशासित जीवन जीना चाहिए और धर्म का पालन करना चाहिए ! हिंसा नहीं करनी चाहिए हिंसा करने पर कर्मफल भी भोगना पड़ता है अर्थात हम यह कह सकते हैं कि गीता का मुख्य उद्देश्य कर्मयोग है जो जैसा कर्म करता है वैसा ही फल पाता।

 श्री श्री 1008 श्री  हरिदास जी महाराज के परम शिष्य श्री लक्ष्मण शरण जी महाराज गोवर्धन धाम वाले के श्री मुख से आस्था वूमेन डेवलपमेंट एंड चाइल्ड फाउंडेशन के सहयोग से कोटडा स्थिति बाबा रामदेव मंदिर पर आयोजित आज पाचवें दिन संगीतमय श्रीमद् भगवत गीता  की प्रस्तुति की जा रही है। व्यासपीठ से लक्ष्मण महाराज ने कहा कि छोटे बच्चे जो कुछ भी सीखते हैं उसे वह हमेशा याद रखते हैं। बच्चों का बचपन उनके भविष्य की नींव होती है। ऐसे में बच्चों को कम उम्र में माता-पिता को बच्चों को अच्छी बाते सीखानी चाहिए। जिससे उनकी जिदंगी बेहतर बनें। अगर आप अपने बच्चे को ज्ञान देना चाहती है तो श्रीमद भागवत गीता के अनमोल वचन अपने बच्चों को जरूर सुनाए या फिर उन्हें पढ़ाएं। भागवत गीता के ये वचन न केवल बड़े लोगों बल्कि आपके बच्चे का सही मार्गदर्शन करेंगी। इस लेख में हम आपको भगवत गीता के उन वचन के बारे में बताएंगे जिसे आपको अपने बच्चों के जरूर बतानी वा पढ़ानी चाहिए।

आयोजन समिति के सदस्य मोनिका डीडवानिया ने बताया कि आज कंस वध रुक्मणी विवाह महारास लीला का मंचन किया गया ! कल मंगलवार को सुदामा चरित्र व्यास पुजा  एवं शुकदेव की विदाई का मंचन किया जाएगा। 

व्यास पीठ पर आज महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल पार्षद हेमंत जोधा मुनव्वर खान कायमखानी पूर्व पार्षद कमल बेरवा आदि माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह रावत इंदर सिंह नारायण माथुर योगेश पंडित आदि का सहयोग रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved