For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154642434
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 5 AC ई-बसें, विधासभा अध्यक्ष देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  |  Ajmer Breaking News: आनासागर को मिलेगा साफ पानी, 16 करोड़ 21 लाख की लागत से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में मेडिकल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद  |  Ajmer Breaking News: घरेलू विवाद में पिता ने पत्नी-बेटे पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामसेतु पुल से युवक ने लगाई छलांग, अस्पताल में उपचार जारी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के बांसेली निवासी एक युवक से शातिर ठगों ने APK फाइल डाउनलोड करवाकर  7 लाख 80 हजार रुपये की कि साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: निवेश के नाम पर पति-पत्नी से 50.70 लाख की ऑनलाइन ठगी की वारदात, साइबर थाने में मामला दर्ज,पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के संजय नगर नागफणी में अलवर ओर गुजरात से आई इंकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने स्थानीय ठेकेदार के घर दी दबिश,करोड़ों की टैक्स चोरी का है मामला |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 125 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण, 43.50 करोड़ के उप जिला अस्पताल का मंत्री रावत ने किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात | 

अजमेर न्यूज़: केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव मंगलवार को आयेंगे अजमेर , सीआरपीएफ के रोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल, अजमेर रेलवे स्टेशन सहित रेलवे कैरिज और लोको कारखाने का भी करेंगें निरीक्षण

Post Views 11

November 21, 2022

रेल मंत्री की अजमेर यात्रा को लेकर जीआरपी और आरपीएफ ने कमर कस ली है। अजमेर रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन द्वारा साफ सफाई के साथ ही बंद पड़ी मशीनों को दुरुस्त कराया जा रहा है

केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव मंगलवार को आयेंगे अजमेर , सीआरपीएफ के रोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल, अजमेर रेलवे स्टेशन सहित रेलवे कैरिज और लोको कारखाने का भी करेंगें निरीक्षण

भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव मंगलवार को अजमेर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे सीआरपीएफ के रोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे ।
दोपहर में कार्यक्रम के पश्चात वे पुष्कर पहुंचेंगे जहां जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन करने के पश्चात वे वापस अजमेर आएंगे और यहां लोको व कैरिज कारखाने का निरीक्षण करने के बाद अजमेर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। रेल मंत्री की अजमेर यात्रा को लेकर जीआरपी और आरपीएफ ने कमर कस ली है। अजमेर रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन द्वारा साफ सफाई के साथ ही बंद पड़ी मशीनों को दुरुस्त कराया जा रहा है। वही रंग रोगन का कार्य भी प्रगति पर है। जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि रेलमंत्री की यात्रा को मद्देनजर रखते हुए जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन परिसर के तमाम प्लेटफार्म और पार्किंग सहित अन्य हिस्सों में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। सुरक्षा के कड़े और पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। यात्रियों के सामान की चेकिंग की जा रही है तो वही पटरियों और यार्ड तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन के फर्स्ट क्लास गेट के एंट्री पॉइंट पर  लगे लगेज स्केनर और एंट्रीगेट को भी रिपेयर कराया जा रहा है। जहां से यात्रियों का अजमेर रेलवे स्टेशन परिसर में आना होता है। साथ ही उनके लगेज का भी निरीक्षण किया जाता है यह दोनों मशीनें पिछले दिनों से बंद थी जिन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved