Post Views 251
November 21, 2022
जीआरपी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक तस्कर को 1 किलो 300 ग्राम अफीम अफीम सहित किया गिरफ्तार
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस संजय अग्रवाल, महा निरीक्षक पुलिस आलोक वशिष्ठ, उपमहानिरीक्षक पुलिस रेलवे राजेश सिंह, और पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2022 कि पुलिस प्राथमिकता मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जीआरपी पूजा अवाना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीआरपी योगिता मीणा के आदेश अनुसार और जीआरपी व्रत अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार थाना अधिकारी फूलचंद बालोटिया के नेतृत्व में डीएसटी टीम प्रभारी मनोज कुमार द्वारा जाब्ते के साथ रेलवे स्टेशन पर दौराने गश्त 22 नवंबर को प्रस्तावित रेल मंत्री की यात्रा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाने के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा तो उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिसकी कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी पुलिस थाना पोकरण जिला जैसलमेर का रहने वाला 20 वर्षीय संजय है जिससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 179 / 22 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में जीआरपी थाना अधिकारी फूलचंद बालोटिया, स्पेशल टीम प्रभारी जीआरपी मनोज कुमार ,हेड कांस्टेबल संजय कुमार, हेड कांस्टेबल भवानी सिंह, स्पेशल टीम कॉन्स्टेबल मान सिंह और कॉन्स्टेबल जीआरपी रुद्र प्रताप सिंह शामिल थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved