Post Views 11
November 21, 2022
अनिल वनवानी . उदयपुर। गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाड़ोली में रविवार रात एक युवक ने अपने 4 बच्चों और पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। सभी के शव सोमवार सुबह घर में मिले हैं। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने बताया कि झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव निवासी प्रकाश पुत्र सोहनलाल गमेती, उसकी पत्नी दुर्गा, चार बच्चे 5 वर्षीय गणेश, 4 वर्षीय पुष्कर, 2 वर्षीय रोशन और 4 माह के गंगाराम के शव घर में मिले हैं। प्रथम दृष्टया प्रकाश ने पहले पत्नी, चार बच्चों की गला घोंट कर और फांसी लगाकर हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं। एफएसएल टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठे किए, वहीं डॉग स्क्वॉयड भी जांच कर ही है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रकाश के पिता सोहन लाल गमेती की मौत भी खुदकुशी करने से हुई थी और उसके भाई ने भी जहर खाकर आत्महत्या की थी।
पड़ोसियों को पता चला
सुबह पड़ोसियों ने प्रकाश के घर के आंगन में कोई चहल-पहल नहीं देखी, तो घर के अंदर जाकर देखा। घर के अंदर प्रकाश और दो बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके हुए थे, वहीं दुर्गा और दो बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे, जिनकी भी गला घोंट कर हत्या की थी। पड़ोसियों ने बताया कि प्रकाश कार्यक्रमों में खाना बनाने का काम करता था, पिछले 4 से 5 महीने से उसका मानसिक परेशान था।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved