Post Views 11
November 20, 2022
विश्व स्मरण दिवस पर सड़क दुर्घटनाओं में मृतक व्यक्तियों को दी श्रद्धांजली,
कैण्डल मार्च, श्रद्धांजली गीत, मार्मिक अपील, मौन एवं शपथ के हुए कार्यक्रम
अजमेर। सड़क दुर्घटनाओं में शिकार हुए व्यक्तियों को श्रद्धाजंली देने के लिए उनकी याद में स्मरण हेतु विश्व स्मरण दिवस नवम्बर के तृतीय रविवार को अजमेर में पहली बार वृहद स्तर पर जिला प्रशासन, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम सहित अन्य हितधारक विभागों द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। सांय 6 बजे सेवन वंडर्स पार्क, गौरव पथ अजमेर से रीजनल कॉलेज चौपाटी तक कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें बी.एल. मेहरा, संभागीय आयुक्त, रूपिन्दर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, अंशदीप, जिला कलक्टर, चूनाराम जाट, पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार, आयुक्त नगर निगम, डॉ वीरेन्द्र सिंह राठौड़, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, विकास सांगवान, अति0 पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), राजीव शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी, दीनबन्धु चौधरी, अध्यक्ष सिटीजन काउंसिल, कर्नल एस दीक्षित 86 बटालियन, रूपा बहिन सहित प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं प्रमुखतः सर्वधर्म सभा, शहीद भगतसिंह नौजवान सभा, सुदीक्षा एनजीओं, लॉयन्स क्लब, रोटरी क्लब, टोल्फा टीम, निशान्त द बिगनिंग, ग्रीन आर्मी टीम, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, मोटर ड्राईविंग स्कूल एसोसिएशन, ऑटो रिक्शा यूनियन के सदस्य शामिल हुए। उक्त कैण्डल मार्च के पश्चात रीजनल कॉलेज चौपाटी पर श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में बी.एल. मेहरा, संभागीय आयुक्त महोदय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में मृतक व्यक्तियों के फोटो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात डॉ. राठौड़ ने विश्व स्मरण दिवस एवं राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के उद्वेश्यों के बारे में बताते हुए सभी से अपील की की सड़क दुर्घटना में मारे गये व्यक्तियों को याद करे उनके परिवारों को सपोर्ट करे तथा संयुक्त राज संघ द्वारा घोषित द्वितीय सड़क सुरक्षा दशक वर्ष 2021 से 2030 में 50 प्रतिशत सड़क दुर्घनाओं एवं उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लक्ष्य को प्राप्त करने को सभी को समग्र रूप से कार्यवाही करने का आवाहन किया ताकि पीडित लोगो को न्याय मिल सके। यही थीम एवं स्लोगन इस स्मरण दिवस की है। इस दौरान भीलवाड़ा से अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायिका श्रीमति सुमन सोनी द्वारा मृतक व्यक्तियों को श्रद्धांजली स्वरूप तीन गीत प्रस्तुत किये गये। तथा यातायात पुलिस कर्मी श्री नन्दकिशोर द्वारा भी एक गीत प्रस्तुत किया गया। जिसे आमजन द्वारा सराहा गया। सड़क दुर्घटनाओं में मृतक व्यक्तियों के परिवार जनों श्री विनोद शेखावत, श्रीमति हेमलता शर्मा, सुश्री जिज्ञासा राठौड़ तथा सड़क सुरक्षा में घायल परवेज सिद्धीकी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सड़क सुरक्षा हेतु आवश्यक सभी नियमों की शतप्रतिशत पालना करने की मार्मिक अपील की गई कि हमारा प्रियजन तो चला गया अब किसी और का न जाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved