Post Views 21
November 20, 2022
प्रदेश में चुनावों की आहट और सियासी हलचलो के बीच अब सियासत तेज हो चुकी है। प्रदेश में जगह-जगह राजनीतिक दल आगामी चुनावों को लेकर रूपरेखा बनाने में जुटे हैं। इसी के तहत प्रदेश स्तरीय आवाहन पर आगामी 1 दिसंबर से पूरे प्रदेश में जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी।
पुष्कर कस्बे के माली धर्मशाला में आयोजित हुई पुष्कर मंडल की बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा और पुष्कर विधायक सुरेश रावत, मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी 1 दिसंबर से जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। जो पूरे प्रदेश में एक साथ निकलेगी। अजमेर जिले की रैली का आगाज जगतपिता ब्रह्मा मंदिर से किया जाएगा। इस रैली में 150 रथ के जरिए सूबे की गहलोत सरकार के खिलाफ पूरे जिले में मुहिम चलाई जाएगी।
पुष्कर विधायक सुरेश रावत और भाजपा जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि राजस्थान सरकार ने 4 साल लगभग पूरे कर लिए हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता को दिखाएं बड़े सपने आज तक पूरे नहीं हो पाए। प्रदेश में भ्रष्टाचार कुशासन का माहौल है। दिनों दिन बढ़ती बिजली दरों ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। बेरोजगारी से शिक्षित वर्ग मायूस है। किसानों के ऋण माफ नहीं हुए हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी जन आक्रोश रैली के जरिए आम जन की आवाज बनेगी।
माली मंदिर में आयोजित हुई बैठक के दौरान मंडल प्रभारी अर्चना जैन, पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, मीडिया जिला संयोजक शक्ति सिंह राठौड़, जिला मंत्री नरेंद्र चुंडावत, मूलाराम गुर्जर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved