For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154642297
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 5 AC ई-बसें, विधासभा अध्यक्ष देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  |  Ajmer Breaking News: आनासागर को मिलेगा साफ पानी, 16 करोड़ 21 लाख की लागत से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में मेडिकल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद  |  Ajmer Breaking News: घरेलू विवाद में पिता ने पत्नी-बेटे पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामसेतु पुल से युवक ने लगाई छलांग, अस्पताल में उपचार जारी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के बांसेली निवासी एक युवक से शातिर ठगों ने APK फाइल डाउनलोड करवाकर  7 लाख 80 हजार रुपये की कि साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: निवेश के नाम पर पति-पत्नी से 50.70 लाख की ऑनलाइन ठगी की वारदात, साइबर थाने में मामला दर्ज,पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के संजय नगर नागफणी में अलवर ओर गुजरात से आई इंकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने स्थानीय ठेकेदार के घर दी दबिश,करोड़ों की टैक्स चोरी का है मामला |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 125 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण, 43.50 करोड़ के उप जिला अस्पताल का मंत्री रावत ने किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात | 

अजमेर न्यूज़: जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन शनिवार को जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में डीओआईटी वीसी रूम में हुआ।

Post Views 21

November 19, 2022

जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में 16 प्रकरणों पर चर्चा की गई

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित
       अजमेर, 19 नवम्बर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन शनिवार को जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में डीओआईटी वीसी रूम में हुआ।
    जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में 16 प्रकरणों पर चर्चा की गई। गाडीया लौहारों को भूखण्ड आवंटन के प्रकरण के लिए एडीएम सीटी भावना गर्ग से परिवादी सोमवार को मिलकर चर्चा करेंगे। श्री श्यामलाल मालावत को लोहारवाडा ग्राम पंचायत में मौके पर विकास अधिकारी के साथ जाएंगे। गोविन्दगढ़ के नोरतमल जैन के प्रकरण में पटटा देने से सम्बन्धित रूकावटों को दूर कर रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी। उदयपुरकला के आम रास्ते का अतिक्रमण जाप्ते के साथ हटाया जाए। आदर्श नगर नसीराबाद रोड़ से नाकामदार श्रीनगर रोड़ बाईपास के सम्बन्ध में अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा सर्वे करवाकर कार्यादेश जारी किया जाएगा। दादिया हरपुरा में अवैध अतिक्रमण को विकास अधिकारी के द्वारा 5 दिसम्बर तक हटाया जाएगा। चैसला देवपुरी में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गोठिायाना में भी शेष अतिक्रमण तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा। कोटडी भगवंतपुरा में विकास अधिकारी अतिक्रमण हटाने में सहयोग प्रदान करेंगे। कुचील में तहसीलदार स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही बुधवार को की जाएगी। परिवादी तथा ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।
    किशनगढ़ विधायक श्री सुरेश टांक ने क्षेत्रा की समस्याओं से सम्बन्धित मुददे उठाए। क्षेत्रा में शासन द्वारा कार्यवाही करने से पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए विधायक कार्यालय का सहयोग लिया जा सकता है। विधानसभा क्षेत्रा से सम्बन्धित प्रकरणों पर की गई कार्यवाही से भी अवगत कराया जाए।
    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेशक श्री आलोक जैन, सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved