Post Views 11
November 19, 2022
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय गंज में 15 नवंबर से 19 नवंबर तक चले पांच दिवसीय एस यू पी डब्ल्यू शिविर का हुआ समापन
समाजोपयोगी उत्पादन शिविर के समापन अवसर पर बाल मेले का हुआ आयोजन
गंज स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में पांच दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादन शिविर का आयोजन किया गया। 15 नवंबर से 19 नवंबर तक आयोजित इस शिविर के समापन अवसर पर विभिन्न उत्पादों एवं घरेलू उपयोगी वस्तुओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, साथ ही अल्पाहार का सामूहिक रूप से आनंद उठाया। विद्यालय के कार्यवाहक संस्था प्रधान विमल कुमार जैन ने बताया कि 5 दिवसीय शिविर में बच्चों को अत्यंत उपयोगी एवं सेवा परायणता पूर्वक कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने दल प्रभारी के रूप में योगदान दिया। इस मौके पर श्रीमती नीतू सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर समाजसेवा के कार्यो के प्रति तत्पर रहने का आह्वान किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved