Post Views 11
November 19, 2022
नगर निगम की टीम ने आनासागर झील के नो कंस्ट्रक्शन जोन में बने अवैध रेस्टोरेंट्स और भवनों को किया सीज
आनासागर झील के किनारे बने अवैध रेस्टोरेंट्स जेसीबी से किए ध्वस्त
अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील के डूब क्षेत्र में बने हुए अवैध निर्माणों पर अब नगर निगम की कार्रवाई शुरू हो चुकी है शुक्रवार को जहां निगम ने अवैध निर्माणों के सर्वे का काम पूरा कर लिया वहीं शनिवार को नगर निगम के अधिकारी पुलिस नवाज में के साथ अवैध निर्माणों को सीज और ध्वस्त करने पहुंचे।
शनिवार को नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार की ओर से गठित सर्वे टीम में शामिल एईएन रमेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के जाब्ते के साथ जेसीबी मशीन लेकर आनासागर झील किनारे नो कंस्ट्रक्शन जोन में बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने पहुंचे। यहां उन्होंने फूडवे रेस्टोरेंट संचालक अमन चौधरी, जिंक यार्ड कैफे संचालक सुदीप सिंह, जी मॉल के पीछे दुर्गा सिंह, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के सामने दीपक साहू ,आपणी ढाणी रेस्टोरेंट संचालक प्रकाश चौधरी, वैशाली नगर पेट्रोल पंप के सामने श्रीमती आशा सिंह पत्नी राजेंद्र सिंह और राजेश चौधरी व प्रकाश चौधरी के द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को सीज कर दिया।
इन अवैध निर्माण को सीज करने के बाद नगर निगम की टीम जब वापस लौट रही थी तभी पाया कि आपणी ढाणी रेस्टोरेंट के संचालक प्रकाश चौधरी द्वारा सीज करने के बावजूद रेस्टोरेंट् खोल रखा है जिस पर निगम ने सीज आदेशों की अवहेलना पर गई जेसीबी मशीन से उक्त अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में अवैध निर्माणकर्ता, क्षेत्रवासी व तमाशबीन मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved