For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154425257
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: किशनगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती ₹8.87 करोड़ से अधिक के स्वास्थ्य विकास कार्यों का केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के  प्रोग्राम आरोग्य सारथी – थैरेपी ऑन व्हील्स को मिला सम्मान  |  Ajmer Breaking News: आरक्षण लॉटरी में प्रशासन का पक्षपातपूर्ण रवैया उजागर, कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल की चतुर्थ श्रेणी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने सोमवार को राजस्व मंडल पहुंचकर रजिस्ट्रार के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त की। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड सहित जिले के 8 अन्य निकायों की आज आरक्षण लॉटरी जवाहर रंगमंच में निकाली गई । |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से जल लेकर लौटे कांवड़ियों का भव्य स्वागत, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पुष्कर रोड |  Ajmer Breaking News: रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचिंग का खुलासा, मध्यप्रदेश से दो महिलाएं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: 23 अगस्त को होगा मातृशक्ति मानसून फेस्ट, 15 हजार महिलाओं के जुटने की संभावना |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय आह्वान पर राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ द्वारा सिटी पॉवर हाउस हाथीभाटा से रैली निकाल कर जिला कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए किया विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में  छज्जा गिरने के मामले में आज राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, रजिस्ट्रार के साथ ही वार्ता शाम 4 बजे आयेगा निर्णय | 

अजमेर न्यूज़: कांग्रेसजनों द्वारा स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन

Post Views 11

November 19, 2022

इंदिरा गांधी ने अपनी दूरगामी सोच एवं दक्षता से देशहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर भारत को एक सशक्त, मजबूत एवं उन्नत राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाई।

शहर कांग्रेस ने इंदिरा गांधी जी की मनाई जयंती।

प्रातः 11 बजे कांग्रेसजनों द्वारा स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने साहस का परिचय देते हुए बाग्लादेश को पाकिस्तान के चंगुल से आजाद कराकर पूरी दुनिया में भारत को शक्ति संपन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इंदिरा गाधी के बताए रास्ते पर चलें।  कांग्रेस का इतिहास पलटेंगे, तो पायेंगे कि भारत का गौरवपूर्ण अतीत और कांग्रेस का इतिहास एक दूसरे का पूरक है। इंदिरा गांधी इस इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। विपरीत परिस्थितियों में इंदिरा गांधी ने जो सशक्त नेतृत्व देश को प्रदान किया, बैंकों का राष्ट्रीयकरण इसका एक उदाहरण मात्र है। हम देश के लिए दिए उनके बलिदान को नमन करते हैं। 

अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता, बुद्धिमत्ता एवं दक्षता से आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करने वाली भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं ।

इंदिरा गांधी जी ने अपनी दूरगामी सोच एवं दक्षता से देशहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर भारत को एक सशक्त, मजबूत एवं उन्नत राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाई।

जयंती कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जनो मे पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ,पूर्व विधायक डॉ गोपाल बाहेती,महेंद्र सिंह रलावता,रामचंद्र चौधरी,अंकुर त्यागी,अरूणा कच्छावा, ,नरेश सत्यावना,श्याम प्रजापति,विपिन बैसिल,कैलाश कोमल,ईश्वर टहलियानी आदि मौजूद थे!


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved