Post Views 11
November 18, 2022
सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन होगा बायोमेट्रिक्स से
अजमेर 18 नवम्बर। राजकीय योजनाओं के लिए भौतिक सत्यापन तथा दस्तावेजों के स्थान पर डाटा आधारित ऑनलाइन प्रमाणीकरण के द्वारा किया जाएगा।इसके लिए माह नवम्बर तथा दिसम्बर निर्धारित है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन बायोमैट्रिक्स से करवाया जाएगा।
उपखण्ड अधिकारी श्री महावीर सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र अजमेर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पेंशनर्स अपना वार्षिक सत्यापन ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ई-मित्र प्लस आदि केन्द्रों पर अंगुली की छाप (फिंगर प्रिंट) बायोमैट्रिक्स से करवाया जाएगा। अत्यधिक वृद्वावस्था तथा शारीरिक अस्वस्थता के कारण निर्धारित अवधि में वार्षिकभौतिक सत्यापन नहीं करवाने पर परिवार का सदस्य सम्बन्धित स्वास्थ्य निरीक्षक, नगरनिगम को सूचित करेंगे। नगर निगम अजमेर की लिखितरिपोर्ट के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा सकेगा। सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स अपना भौतिक सत्यापन अपने नजदीकी ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केन्द्र अथवा ई-मित्र प्लस आदि केन्द्रों पर माह नवम्बर एवं दिसम्बर में करवाना सुनिश्चित करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved