For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154425412
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: किशनगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती ₹8.87 करोड़ से अधिक के स्वास्थ्य विकास कार्यों का केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के  प्रोग्राम आरोग्य सारथी – थैरेपी ऑन व्हील्स को मिला सम्मान  |  Ajmer Breaking News: आरक्षण लॉटरी में प्रशासन का पक्षपातपूर्ण रवैया उजागर, कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल की चतुर्थ श्रेणी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने सोमवार को राजस्व मंडल पहुंचकर रजिस्ट्रार के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त की। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड सहित जिले के 8 अन्य निकायों की आज आरक्षण लॉटरी जवाहर रंगमंच में निकाली गई । |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से जल लेकर लौटे कांवड़ियों का भव्य स्वागत, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पुष्कर रोड |  Ajmer Breaking News: रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचिंग का खुलासा, मध्यप्रदेश से दो महिलाएं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: 23 अगस्त को होगा मातृशक्ति मानसून फेस्ट, 15 हजार महिलाओं के जुटने की संभावना |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय आह्वान पर राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ द्वारा सिटी पॉवर हाउस हाथीभाटा से रैली निकाल कर जिला कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए किया विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में  छज्जा गिरने के मामले में आज राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, रजिस्ट्रार के साथ ही वार्ता शाम 4 बजे आयेगा निर्णय | 

अजमेर न्यूज़: उर्स मेला-2023 व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Post Views 11

November 18, 2022

ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का सालाना 811 वां उर्स जनवरी माह में होगा आयोजित


        अजमेर 18 नवम्बर। जिला मजिस्ट्रेट श्री अंश दीप की अध्यक्षता में उर्स मेला 2023 की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
       जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का सालाना 811 वां उर्स जनवरी माह में आयोजित होगा। उर्स के दौरान व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। दरगाह कमेटी, नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, रोडवेज, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, बीएसएनएल, रसद विभाग, पुलिस विभाग, रेल्वे तथा अजमेर डेयरी सहित समस्त विभागाें को दायित्व सौंपे गए।
      उन्होंने कहा कि समस्त विभाग सौंपे गए दायित्वों को 15 दिसम्बर तक पूर्ण करेंगे। इन कायोर्ं की विभाग के स्तर पर जांच कर अंतिम रूप दिया जाए। इनकी जिला प्रशासन द्वारा पाक्षिक आधार पर समीक्षा की जाएगी। कार्य पूर्ण होने के पश्चात कायोर्ं का क्षेत्र में मौका निरीक्षण होगा। दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
      उन्होंने कहा कि उर्स मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। इसलिए सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दरगाह क्षेत्र में स्थापित समस्त कैमरे कार्यशील रहने चाहिए। उनका समस्त डाटा रिकॉर्ड होने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार साझा किया जाना आवश्यक है। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया जाएगा। ईदगाह पाकिर्ंग में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
      उन्होंने कहा कि दरगाह क्षेत्र के समस्त केबल एवं तार सुव्यवस्थित होने चाहिए। लटकते एवं ढीले तारों को ऊंचाई पर बांधने का कार्य निर्धारित समय सीमा में किया जाए। क्षेत्र में घूमने वाले निराश्रित पशुओं को नगर निगम द्वारा पकडकर निर्धारित स्थान पर रखा जाएगा। 
      उन्होंने कहा कि कायड विश्राम स्थली में पेयजल की पाईप लाईनें स्थाई रूप से डाली जाए। इससे विभिन्न कार्यक्रमों के लिए होने वाली बार-बार की कवायद से बचा जा सकेगा। मदार तथा दौराई रेल्वे स्टेशन से विश्राम स्थली तक के लिए पर्याप्त आवागमन के साधन उपलब्ध रहेंगे। इनका जायरीन सुविधानुसार उपयोग कर सकेंगे। उर्स में कार्य करने वाले वॉलिंटयर्स का सत्यापन 5 जनवरी तक किया जाएगा।
       उन्होंने कहा कि कुल की रस्म, छठी की रस्म सहित समस्त परम्पराओं एवं धार्मिक रिति रिवाजों का समय पर आयोजन आवश्यक है। धार्मिक रस्मों के लिए कोर कमेटी का गठन किया जाएगा।
       इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री अक्षय गोदारा, एडीएम भावना गर्ग, उपखण्ड अधिकारी श्री महावीर सिंह, दरगाह दीवान के उत्तराधिकारी श्री सैयद नसीरूद्दीन चिश्ती, दरगाह कमेटी के सहायक नाजीम डॉ. मोहम्मद आदिल, तारागढ़ दरगाह के सचिव सैयद मदद अली, अंजुमन यादगार के अध्यक्ष मोहम्म्द सुभान चिश्ती एवं सचिव जाहीदुल हक चिश्ती, सरवाड़ दरगाह के प्रतिनिधि श्री युनुस खान, दरगाह बाजार के महासचिव श्री गिरिश लालवानी सहित अधिकारी एवं आयोजन से जुडी संस्थाओं के पधाधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved