Post Views 11
November 18, 2022
नव जीवन योजना
कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण
अजमेर 18 नवम्बर। नवजीवन योजना के अन्तर्गत संचालित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्रीमती रीना शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया।
सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री विशाल सिंह सोलंकी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित नव जीवन योजना के अन्तर्गत जागृति जन सेवा संस्थान द्वारा कौशल प्रशिक्षण केन्द्र सांसी बस्ती भगवान गंज में चलाया जा रहा है। कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का शुक्रवार को विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती रीना शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को नवजीवन योजना से अवगत कराया गया। सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई। केन्द्र पर जैसलमेरी गुदड़ी एवं हैण्डीक्राप्ट आईटम बनाना सिखाकर महिलाओं को रोजगार देने की सराहना की गई। पुरूषों के ई-रिक्शा ड्राईविंग एवं रिपेयरिंग के कार्यों को भी देखा गया।
इस अवसर पर जागृति जनसेवा संस्थान की प्रभारी प्रेम कुमारी, प्रशिक्षक विद्या देवी, अनिता देवी, हितेश रायका, मुकेश कुमार एवं इन्द्र परमार उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved