Post Views 11
November 18, 2022
बाल अधिकार सप्ताह
संप्रेषण गृह के बालकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
अजमेर 18 नवम्बर।बाल अधिकार सप्ताह के अन्तर्गत राजकीय संप्रेषण गृह के बालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
राजकीय संप्रेषण गृह के अधीक्षक अभिषेक गुजराती ने बताया कि बाल अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित बाल अधिकार सप्ताह के तहत् राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोरगृह में आवासित तथा विधि से संघर्षरत और देखरेख एवं संरक्षण योग्य बालकों के स्वास्थ्य चौकअप कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प के दौरान स्थानीय गढी मालियान चिकित्सालय की मेडिकल टीम द्वारा बालकों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। संस्था में आवासित बालकों को आईसीआईसीआईफाउण्डेशन द्वारा संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। आवासी बालकों को विद्युत मरम्मत का कार्य सिखाया गया। उपस्थित बालको को फाउण्डेशन द्वारा जारी किए गए प्रमाण-पत्र विभाग की अतिरिक्त निदेशकश्रीमती रीना शर्मा द्वारा वितरित किए गए।
इस अवसर पर सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग संजय सावलानी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्रीमति अंजलि शर्मा, सदस्य बाल कल्याण समिति अरविन्द मीणा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री विशाल सोंलकी एवं संस्था के छात्रावास अधीक्षक, केयर टेकर घनश्याम मंडरावलिया तथा गुलशेर कायमखानी उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved