For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154206583
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भोलेश्वर मंदिर में शिव का सहस्त्र धारा से अभिषेक किया,जलाभिषेक के लिए 301 कावड़िए पुष्कर से लाए पवित्र जल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से डाक कावड़ लेकर अजमेर पहुंचे महाकाल ग्रुप के भोले भक्त, शिव मंदिर में किया अभिषेक |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में पूर्व पार्षद चंद्रशेखर बालोटिया के घर में चोरी की नीयत से चोर घुस गया। घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। |  Ajmer Breaking News: सावन मास में झरनेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। पुष्कर से सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए पवित्र जल लेकर अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: मुल्क में फैली नफरती सियासत के ख़ात्मे की मुराद लिए सैकड़ो किलोमीटर का सफर कर एक हिन्दू नौजवान अरबी लिबाज़ में अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचा। |  Ajmer Breaking News: हजरत ख़्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्ला आलेही   के दरबार में  पंजाब भारतीय जनता पार्टी, श्री मुक्तसर साहिब, के बीजेपी लीडर कुलदीप सिंह भंगेवाला अपने साथियों सहित अजमेर पहुंचे.. |  Ajmer Breaking News:  80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अजमेर मंडल पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |  Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: किसानों को ₹100 प्रति लीटर भाव देने का लक्ष्य, |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: पुलिस लाइन ग्राउंड में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण | 

अजमेर न्यूज़: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में तीन युवक शराब पीने के बाद हुए अचेत, तीनों को पहुंचाया अस्पताल,एक की हुई मौत

Post Views 31

November 18, 2022

जेएलएन अस्पताल की इमरजेंसी में आईपीएस चुनाराम जाट और कलेक्टर ने पहुंच कर ली जानकारी

क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में तीन युवक शराब पीने के बाद हुए अचेत, तीनों को पहुंचाया अस्पताल,एक की हुई मौत

जेएलएन अस्पताल की इमरजेंसी में आईपीएस चुनाराम जाट और कलेक्टर ने पहुंच कर ली जानकारी

क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी हरिजन बस्ती में गुरुवार देर रात तीन युवक ज्यादा शराब पीने के चलते अचेत हो गए। युवकों के मुंह से झाग और उल्टियां होते देख क्षेत्रवासियों ने उन्हें जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जहां क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस भी पहुंची वहीं जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग को भी सूचना दी गई। मौके पर आईपीएस चुनाराम जाट और जिला कलेक्टर अंशदीप ने भी अस्पताल पहुंच कर अचेत युवकों के परिजनों से जानकारी हासिल की। वहीं मृतक के परिजन जहरीली शराब की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मरने वाले का नाम इंदिरा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय बृजेश है जबकि विक्रम और कालू की हालत गंभीर बनी हुई है।
दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है। एडिशनल एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि मृतक 30 वर्षीय बृजेश के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है जबकि अमित के चेहरे पर चोट के निशान हैं। बताया जा रहा है कि तीनों के बीच शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगी ।
वह आबकारी अधिकारी तारामती वैष्णव व अन्य अधिकारियों ने मौके से शराब की बोतलें जप्त कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved