Post Views 61
November 18, 2022
बॉलीवुड़ फ़िल्म निर्माता सूरज सिंह विश्व प्रसिद्ध सूफी हज़रत ख्वाज़ा गरीब नवाज़ रहमातुल्लाह अलैहि की दरगाह अजमेर शरीफ पहुंचे। जहां उन्होंने अक़ीदत की चादर पेश कर अपनी नई फिल्म सलाम वेंकी की कामयाबी की दुआ मांगी।
अजमेर शरीफ दरग़ाह से बेहद आस्था रखने वाले निर्माता-निर्देशक सूरज सिंह जुमे की नमाज़ से पूर्व दरग़ाह पहुंचे थे। जिन्हें दरग़ाह के ख़ादिम सैय्यद इमरान चिश्ति ने ज़ियारत कराई और सैय्यद गुलफ़ाम चिश्ति ने तबर्रुख भेंट किया। सूरज सिंह ने फ़िल्म सलाम वेंकी की सफलता के लिए विशेष दुआ पीर सैय्यद ग़नी चिश्ति उर्फ कल्लू मिया से उनके हुजरे पर करवाई। जिसमे निर्देशक रेवती मेम और अन्य कलाकारों के जीवन मे ख़ुशहाली की दुआ भी हुई।इस मौके पर ख़ादिम सैय्यद नदीम चिश्ति ने भी सूरज सिंह को अपनी दुआओं से नवाज़ा।
फ़िल्म सलाम वेंकी में अभिनेत्री कॉजोल देवगन,आमिर खान,विशाल जेठवा,राहुल बोस,प्रकाश राज,कमल सदाना और अहाना कुमार बेहतरीन अदाकारी के जलवे दिखाते नज़र आएंगे। माँ और बेटे पर आधारित ये फ़िल्म रेवती के निर्देशन में बनी है जो 9 दिसंबर को रिलीज़ होनी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved