For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154206697
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भोलेश्वर मंदिर में शिव का सहस्त्र धारा से अभिषेक किया,जलाभिषेक के लिए 301 कावड़िए पुष्कर से लाए पवित्र जल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से डाक कावड़ लेकर अजमेर पहुंचे महाकाल ग्रुप के भोले भक्त, शिव मंदिर में किया अभिषेक |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में पूर्व पार्षद चंद्रशेखर बालोटिया के घर में चोरी की नीयत से चोर घुस गया। घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। |  Ajmer Breaking News: सावन मास में झरनेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। पुष्कर से सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए पवित्र जल लेकर अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: मुल्क में फैली नफरती सियासत के ख़ात्मे की मुराद लिए सैकड़ो किलोमीटर का सफर कर एक हिन्दू नौजवान अरबी लिबाज़ में अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचा। |  Ajmer Breaking News: हजरत ख़्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्ला आलेही   के दरबार में  पंजाब भारतीय जनता पार्टी, श्री मुक्तसर साहिब, के बीजेपी लीडर कुलदीप सिंह भंगेवाला अपने साथियों सहित अजमेर पहुंचे.. |  Ajmer Breaking News:  80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अजमेर मंडल पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |  Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: किसानों को ₹100 प्रति लीटर भाव देने का लक्ष्य, |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: पुलिस लाइन ग्राउंड में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण | 

अजमेर न्यूज़: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल चित्तौड़ प्रांत के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Post Views 101

November 18, 2022

ज्ञापन के माध्यम से लव जिहाद पर सख्त कानून बनाकर हिंदू समाज की बहन बेटियों की रक्षा किए जाने एवं दिल्ली में श्रद्धा के हत्यारे आफताब को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की कि मांग

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल चित्तौड़ प्रांत के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से लव जिहाद पर सख्त कानून बनाकर हिंदू समाज की बहन बेटियों की रक्षा किए जाने एवं दिल्ली में श्रद्धा के हत्यारे आफताब को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की कि मांग

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल चित्तौड़ प्रांत के पदाधिकारियों ने अजमेर महानगर मंत्री मुकेश वैष्णव के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर लव जिहाद पर सख्त कानून बनाकर हिंदू समाज की बहन बेटियों की रक्षा किए जाने और दिल्ली में हत्यारे आफताब द्वारा 35 टुकड़े कर श्रद्धा की की गई निर्मम हत्या के आरोप में आफताब को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाए जाने की मांग की गई।
राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि पूरे भारतवर्ष में हिंदू समाज की बहन बेटियों को षडयंत्र पूर्वक मुस्लिम समाज द्वारा लव जिहाद में फंसा कर उनका शोषण करके धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है बात नहीं मानने पर उनकी निर्मम हत्या की जा रही हैं। गत दिनों दिल्ली में आफताब नाम जे जिहादी ने श्रद्धा की निर्मम हत्या कर उसके 35 टुकड़े करके अलग-अलग इलाकों में फेंक दिए। इसी प्रकार हरियाणा में निकिता तोमर की हत्या, दिल्ली में लव जिहाद के कारण गोली मारकर लड़की की हत्या और झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, पश्चिमी बंगाल और संपूर्ण भारतवर्ष में ऐसी घटनाएं योजनाबद्ध तरीके से संचालित की जा रही है। इन सभी में मुस्लिम समाज के ही लोग शामिल है। इन सभी को रोकने के लिए केंद्र सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए और जल्द से जल्द अपराधियों की फास्टट्रेक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved