Post Views 71
November 17, 2022
कांग्रेसियों ने की जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र शुल्क में अवैध वसूली रोकने की मांग
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र
अजमेर ! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल सागर मीणा एवं डॉ संजय पुरोहित ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हस्तक्षेप कर नगर निगम अजमेर द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के शुल्क में ₹10 / के स्थान पर ₹ 250/ की अवैध वसूली को रोकने की मांग की।
कांग्रेसियों ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया फिर नगर निगम अजमेर की साधारण सभा में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कचरा संग्रहण शुल्क एकत्रित करने का प्रस्ताव पास किया गया था !अब नगर निगम अजमेर प्रशासन जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों से अवैध वसूली कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम अजमेर में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड है। नगर निगम अजमेर के तुगलकी फरमान से आम जनता में आक्रोश है। निगम प्रशासन राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved