Post Views 11
November 11, 2022
वर्ष 2022 की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 नवंबर को
प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रामपाल जाट ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर कुल 18 बैंचों का किया गया है गठन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 नवंबर को वर्ष 2022 की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रामपाल जाट ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश मदन लाल भाटी ने तैयारियों की समीक्षा की। लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मुख्यालय स्तर पर कुल 18 बेंचों का जिला स्तर पर गठन किया गया है। जिसमें तालुका स्तर पर 10 बैंच का मुख्यालय हेतु 8 बैंच का गठन किया गया है। राजस्व न्यायालय में एक बेंच का गठन किया गया है। उपभोक्ता मंच स्थाई लोक अदालत में एक बेंच गठित की गई है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 20 हजार से अधिक प्रकरण प्री लिटिगेशन और लंबित के चिन्हित किए गए हैं।
जाट ने बताया कि लोक अदालत में मामला निपटने पर हमेशा के लिए विवाद समाप्त, न्याय शुल्क वापसी, किसी भी पेशी पर लंबित मामलों को लोक अदालत में निपटाने की सुविधा, कोई शुल्क नहीं, संबंधित न्यायालय में आवेदन करें और अवसर का लाभ उठाएं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved