Post Views 11
November 11, 2022
अग्रवाल समाज अजमेर का दीपावली स्नेह मिलन तथा प्रतिभा सम्मान समारोह 12 नवंबर शनिवार को
अजमेर 11 नवंबर अग्रवाल समाज अजमेर का दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 12 नवंबर शनिवार को राजहंस वाटिका, पटेल मैदान के पास अजमेर में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यवसायी श्री सत्यनारायण चौधरी, मै. लक्ष्मीनारायण सुंदरलाल चौधरी, नसिया अजमेर एवं मै. जाजोत एंटरप्राइजेज, पड़ाव अजमेर होंगे।
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार 12 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे से राजहंस वाटिका अजमेर में ही अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में संस्था की नवगठित कार्यसमिति की प्रथम बैठक आयोजित की जायेगी जिसमें संस्था की गतिविधियों पर चर्चा की जायेगी तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होने बताया कि इसी दिन सांयकाल 4:00 बजे से राजहंस वाटिका में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम, सांय 5:00 बजे से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में अग्रवाल समाज अजमेर संस्था के सदस्यों के उन प्रतिभावान बच्चों जिनका इस वर्ष सिविल सर्विसेज में चयन हुआ हो, जो बच्चे इस वर्ष सी ए/सी एस फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हों, जिन बच्चों का वर्ष 2022 में आई आई टी/आई आई एम या मेडिकल में चयन हुआ हो, जिन छात्र/छात्राओं ने वर्ष 2022 में सेकंड्री अथवा सीनियर सेकंड्री में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हो, जिन्होंने राज्य/राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया हो अग्रवाल समाज अजमेर के सदस्यों के ऐसे सभी प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन समाजबंधुओं, मातृशक्ति, बच्चों व आमंत्रित अतिथियों के स्नेहभोज के साथ होगा।
प्रवीण अग्रवाल व सतीश बंसल ने सभी अग्रबन्धुओं व मातृशक्ति से निवेदन किया है कि सभी कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved