Post Views 61
November 11, 2022
अतहर अब्बास काजमी को शतरंज में अन्तर्राष्ट्रीय आर्बिटर नॉर्म प्राप्त
अजमेर, 11 नवम्बर। जिला शतरंज संघ अजमेर के अध्यक्ष अतहर अब्बास काजमी को अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ का अन्तर्राष्ट्रीय आर्बिटर नॉर्म प्राप्त हुआ है। यह नॉर्म अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में आर्बिटर के रूप में कार्य का अनुभव लेने पर प्राप्त होता है।
जिला शतरंज संघ के सचिव श्री नृसिंह दाधीच ने बताया कि अतहर अब्बास काजमी को अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की फिडे आर्बिटर एवं एरीना फिडे मास्टर के टाइटल्स पूर्व में ही प्राप्त हो चुके हैं। वर्तमान में काजमी सूचना केन्द्र में सहायक लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved