Post Views 41
November 11, 2022
मुंदड़ी मोहल्ले में गिफ्ट गैलरी के गोदाम में लगी भीषण आग
आग लगने से व्यस्ततम बाजार मूंदड़ी मोहल्ला खारी कुई इलाके में मचा हड़कंप
शुक्रवार शाम अजमेर शहर के व्यस्ततम होलसेल मार्केट मुंदड़ी मोहल्ले में स्थित एक गिफ्ट गैलरी के चौथी मंजिल पर स्थित गोदाम में ऊंची ऊंची आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख इलाके में हड़कंप मच गया।
आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड ओर स्थानीय सदर कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दुकानदारों की सहायता से आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए लेकिन व्यस्ततम बाजार और सकरी गलियां होने की वजह से छोटी दमकल को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जाता है कि महावीर एंटरप्राइजेज की गिफ्ट की शॉप है जिसका गोदाम तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित है जहां चौथी मंजिल पर अज्ञात कारणो गोदाम में रखा प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सामान जलकर खाक हो गया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।
आग लगने के कारणों का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved