Post Views 31
November 11, 2022
जवाहर रंगमंच पर आयोजित गार्वेज-2-गोल्ड कार्यशाला संपन्न, कचरा मुक्त शहर बनाने का लिया शहरवासियों ने संकल्प
अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में गार्बेज टू गोल्ड विषय पर चार दिवसीय सेमीनार शुक्रवार को संपन्न हुई। सेमीनार के मुख्य वक्ता श्री सी श्रीनिवासन ( संसाधन व्यक्ति, एलएलआरएम परियोजनाएं, शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार ) ने कचरे को आय में कैसे बदलें इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। चार दिनों तक चली सेमीनार में हिस्सा लेने आए शहरवासियों ने शहर को कचरा मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया। सेमीनार में महापौर श्रीमती ब्रजलाता हाड़ा, नगरनिगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
जवाहर रंगमंच पर आयोजित सेमीनार के अंतिम दिन अधिवक्ता, सैलून, मछली विक्रेता, नोनवेज विक्रता, माली, अस्पताल, रेडक्रॉस सोसायटी, होस्टल और डीएलओ सहित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता श्रीनिवासन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी कि घरों एवं संस्थानों से निकलने वाले कचरे को आय में बदल सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि जिसे हम कचरा मान रहे होते हैं वह हकीकत में कचरा होता नहीं है। वैज्ञानिक तरीके से एकत्र किए गए कचरे से आय संभव है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की बोतल, कागज के खाली डिब्बे, मेटल की बोतल सहित अन्य सामान को हम बिना सेग्रीगेट किए डस्टबीन में डाल देते हैं। इसी डस्टबीन में हम रसोई घर में काटी गई सब्जियों के शेष बचे हिस्से को भी मिला देते हैं। घर में रखे डस्टबीन में सूखा एवं गीला कचरा एक कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस सिद्धांत को बदलना होगा। यदि हम अपने ही घर में कचरे को अलग-अलग कर लेते हैं तो उसकी कीमत हम वसूल सकते हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved