For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147361091
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: दयानंद कॉलेज, अजमेर के स्नातकोत्तर चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला महोत्सव "रंग–मल्हार" के अंतर्गत शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत बलदेव नगर में निर्माणाधीन मकान में जवाजा हाल बोराज निवासी 28 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र श्रवण सिंह का पानी के टैंक में मिला शव, |  Ajmer Breaking News: 11 जुलाई शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के आवास पर नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का केकड़ी दौरा-मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात,लगभग 880 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण,  |  Ajmer Breaking News: 84 साल पुराने शिव मंदिर में आज होगी भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) की प्राण-प्रतिष्ठा |  Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन | 

अजमेर न्यूज़: जवाहर रंगमंच पर आयोजित सेमीनार के दूसरे दिन रेलवे, सीआरपीएफ, केंद्रीय कारागृह, जेटीआई, मिलिट्री स्कूल एवं महिला स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

Post Views 51

November 9, 2022

शहर के सबसे बड़े कचरा उत्पादों को बताया कचरा निस्तारण का वैज्ञानिक तरीका

शहर के सबसे बड़े कचरा उत्पादों को “ बताया कचरा निस्तारण” वैज्ञानिक तरीका
जवाहर रंगमंच पर आयोजित सेमीनार के दूसरे दिन रेलवे, सीआरपीएफ, केंद्रीय कारागृह, जेटीआई, मिलिट्री स्कूल एवं महिला स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
अजमेर 09 नवंबर 2022। अजमेर शहर के सबसे बड़े कचरा उत्पादक समूहों को उनके यहां निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के विधि बताई। बुधवार को जवाहर रंगमंच पर आयोजित “ गार्बेज टू गोल्ड” विषय पर चार दिवसीय सेमीनार के दूसरे दिन रेलवे, सीआरपीएफ, केंद्रीय कारागृह, जेटीआई, मिलिट्री स्कूल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्वयं सहायता समूह, नगर निगम कर्मचारियों ण्सहित डेयरी मालिक, पशु पालक एवं अन्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके संभागीय आयुक्त श्री बीएल मेहरा, महापौर श्रीमती बृजलता हाड़ा, नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में गार्बेज टू गोल्ड विषय पर चार दिवसीय सेमीनार के मुख्य वक्ता श्री सी श्रीनिवासन ( संसाधन व्यक्ति, एलएलआरएम परियोजनाएं, शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार ) ने सबसे ज्यादा कचरा उत्पादक समूहों को कचरे के निस्तारण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होनें प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि बड़े संस्थान अपने यहां पर किस प्रकार वैज्ञानिक तरीके अपनाकर इसके निस्तारण की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर हम जिसे कचरा मानते हैं वह होता नहीं है। घर एवं संस्थान से निकलने वाले कचरे को प्रथक कर अपने आस पास के वातावरण को ना केबल प्रदूषण मुक्त बना सकते हैं बल्कि इसे आय का माध्यम से भी बना सकते हैं। आमतौर पर हम सूखे एवं गीले कचरे को प्रथक करने के बजाए एक साथ एकत्र कर अपनी परेशानियों को ही बढ़ाते हैं। जबकि शुरूआत में ही इसे अलग कर लिया जाए तो हमें किसी प्रकार की परेशानी का सामना ही नहीं करना पड़ेगा। 
कचरे के निस्तरण का हो विकेंद्रीकरण
श्रीनिवासन बताया कि हर दो किमी पर एसएलआरएम सेंटर बनाए जाएं। घर एवं संस्थान से एकत्र किए गए कचरे को डंपिंग यार्ड पर भेजने के बजाए सेंटर पर भेजा जाए। यहां पर कचरे को अलग- अलग किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सैलून की दुकान से निकलने वाले बाल काफी महंगे बिकते हैं इनके संग्रहण के लिए अलग से व्यवस्था की जानी चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved