For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147361099
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: दयानंद कॉलेज, अजमेर के स्नातकोत्तर चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला महोत्सव "रंग–मल्हार" के अंतर्गत शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत बलदेव नगर में निर्माणाधीन मकान में जवाजा हाल बोराज निवासी 28 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र श्रवण सिंह का पानी के टैंक में मिला शव, |  Ajmer Breaking News: 11 जुलाई शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के आवास पर नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का केकड़ी दौरा-मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात,लगभग 880 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण,  |  Ajmer Breaking News: 84 साल पुराने शिव मंदिर में आज होगी भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) की प्राण-प्रतिष्ठा |  Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन | 

अजमेर न्यूज़: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में नवमतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे।

Post Views 11

November 9, 2022

एक अक्टूबर 2005 तथा उससे पूर्व के जन्म लेने वाले समस्त व्यक्ति इसके लिए पात्र होंगे। इन्हें 17 वर्ष से अधिक आयु का मानते हुए पंजीकरण का अवसर आयोग द्वारा दिया गया है। 

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में जुड़ेंगे नवमतदाताओं के नाम
     अजमेर, 09 नवम्बर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में नवमतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे।
     उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी एक जनवरी 2023, एक अप्रैल 2023, एक जुलाई 2023 अथवा एक अक्टूबर 2023 में से किसी भी एक अर्हता दिनांक को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवमतदाताओं को एनवीएसपी पोर्टल एवं वोटर हेल्प लाईन मोबाईल एप के माध्यम से मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। एक अक्टूबर 2005 तथा उससे पूर्व के जन्म लेने वाले समस्त व्यक्ति इसके लिए पात्र होंगे। इन्हें 17 वर्ष से अधिक आयु का मानते हुए पंजीकरण का अवसर आयोग द्वारा दिया गया है। 
       उन्होंने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन बुधवार को किया गया। इस पर दावा एवं आपत्तियां 8 दिसम्बर तक प्राप्त किए जाएंगे। मतदाता सूचियों के सम्बन्धित भागों की प्रवष्ठियों का पठन कर सत्यापन की कार्यवाही 12 नवम्बर से 26 नवम्बर तक की जाएगी। राजनैतिक दलों के अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां रविवार 13 नवम्बर एवं 27 नवम्बर है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर तक किया जाएगा। इसके पश्चात 5 जनवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved