Post Views 11
November 9, 2022
गुर्जर आरक्षण आंदोलन संबंधी बैठक 21 नवम्बर को
अजमेर, 09नवम्बर। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भावना गर्ग की अध्यक्षता में गुर्जर आरक्षण आंदोलन सम्बन्धी बैठक आगामी 21 नवम्बर को अपरान्ह 4.45 बजे एडीएम शहर के कक्ष में आयोजित होगी। यह जानकारी सहायक निदेशक अभियोजन श्री विरेन्द्र सिंह राठौड़ ने दी।
अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण संबंधी बैठक 21 नवम्बर को
अजमेर, 09 नवम्बर। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भावना गर्ग की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण सम्बन्धी बैठक आगामी 21 नवम्बर को अपरान्ह4.30 बजे एडीएम शहर के कक्ष में आयोजित होगी। यह जानकारी सहायक निदेशक अभियोजन श्री विरेन्द्र सिंह राठौड़ ने दी।
सतर्कता समिति की बैठक 19 नवम्बर को
अजमेर, 09 नवम्बर। जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक शनिवार 19 नवम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि इस बैठक में ब्लॉक एवं उपखण्ड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फेंसिग के माध्यम से जुड़ेंगे।
उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 10 नवम्बर को
अजमेर, 09 नवम्बर। जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 10नवम्बर को आयोजित होगी।
जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई द्वितीय गुरूवार 10 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से की जाएगी। जनसुनवाई उपखण्ड अजमेर की भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र अजमेर तथा उपखण्ड केकडी, मसूदा, भिनाय, पीसांगन, अरांई एवं सावर की जनसुनवाई सम्बन्धित पंचायत समिति में होगी। उपखण्ड किशनगढ़, पुष्कर एवं टॉडगढ़ की जनसुनवाई सम्बन्धित उपखण्ड कार्यालय में की जाएगी। उपखण्ड ब्यावर की जनसुनवाई पंचायत समिति जवाजा, नसीराबाद की पंचायत समिति श्रीनगर, सरवाड की पुराना पंचायत समिति कार्यालय सरवाड, रूपनगढ की पंचायत समिति सिलोरा में आयोजित होगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved