For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120425778
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है |  Ajmer Breaking News: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोड़वेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा की खुली पोल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल वुमेन स्टॉफ ट्रेन का संचालन | 

राजस्थान न्यूज़: जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी रश्मि सैनी के पति का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने कहां जांच कर होगी कार्रवाई

Post Views 121

November 9, 2022

जयपुर ग्रेटर नगर निगम में मेयर पद के चुनाव से 1 दिन पहले भाजपा की मेयर प्रत्याशी रश्मि सैनी के पति का वीडियो वायरल होने से हंगामे की स्थिति बन गई है

जयपुर ग्रेटर नगर निगम में मेयर पद के चुनाव से 1 दिन पहले भाजपा की मेयर प्रत्याशी रश्मि सैनी के पति का वीडियो वायरल होने से हंगामे की स्थिति बन गई है। भाजपा वायरल वीडियो से बनी स्थिति को लेकर अपने पार्षदों को एक ही दिलासा दे रही है कि यह सत्ताधारी पार्टी भाजपा को बदनाम करने के लिए यह वीडियो लाई है। लेकिन यह बात भी सही है वीडियो 1 साल पुराना है लेकिन जिस तरह से बातचीत हो रही है उसे लगता है कि मेयर पद  कि भाजपा प्रत्याशी रश्मि सैनी के पति ठेकेदारों से जो कुछ बातचीत कर रहे हैं उसे भ्रष्टाचार की बू आती है। अव्यक्त है कि अगर रश्मि सैनी  मेयर बनती हैं तो उनके पति  ही पूरा काम का संभालेंगे। ऐसा होने पर फिर से भ्रष्टाचार की बात सामने आएगी । 

इस वीडियो के बारे में होने के बाद कांग्रेस दावा कर रही है कि इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की होगी। वहीं कांग्रेस के पार्षदों के पास बुधवार को कृषि मंत्री लालचंद कटारिया अपने पार्षदों के पास पहुंचे और उन्होंने कहा कि जीत हमारी होगी। इस बार कांग्रेस ने जाट प्रत्याशी हेमा सिंघानिया को प्रत्याशी बनाया है। 

पिछले दो दिन से लगातार होटल चौमूं पैलेस में विधायकों की बाड़ाबंदी के बीच बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने स्थिति को संभालने के लिए बाड़ाबंदी में मंगलवार को संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अरूण चतुर्वेदी सहित कई विधायक और नेता पहुंचे। । इसी तरह गुरुवार को प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी बाड़ाबंदी में पहुंचेंगे।पार्षदों को कहा जा रहा है कि वह अपनी रणनीति के तहत ही वोट दें।

मेयर का टिकट तय होने के बाद कई पार्षदों के बीच नाराजगी की जानकारी सामने आई। ऐसे में भाजपा ने नाराज पार्षदों को मनाने की कोशिश चल रही है। माना जा रहा है कि कुछ पार्षदों को महापौर चुनाव के बाद समिति अध्यक्ष बनाया जा सकता है। मेयर चुनाव के बाद समितियां रीशफल होने की संभावना है। ऐसे में कोशिश होगी कि कुछ नाराज पार्षदों को समिति अध्यक्ष बनाकर उनकी नाराजगी दूर की जाए।

मेयर के टिकट के लिए जो दावेदार थे उनकी नजर विधानसभा चुनाव पर है। माना जा रहा है कि शील धाभााई, सुखप्रीत बंसल सहित अन्य प्रत्याशियों ने विधानसभा टिकट पर नजर लगाई है। अंदरखाने कुछ नेताओं से उन्हें आश्वासन मिलने की जानकारी भी सामने आई है। शील धाभाई पहले भी कोटपूतली से चुनाव लड़ चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मेयर का टिकट नहीं पाने वाले प्रत्याशियों की नाराजगी पार्टी इस तरह भी दूर कर सकती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved