Post Views 51
November 9, 2022
मामराज सेन कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मनोनीत
अजमेर ! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष. हरसहाय यादव ने मामराज सेन को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है !
प्रदेश अध्यक्ष यादव ने नियुक्ति पत्र जारी कर आशा व्यक्त की है कि जिला अध्यक्ष मामराज सेन की नियुक्ति से संगठन एवं कांग्रेस को मजबूती मिलेगी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए महती भूमिका का निर्वहन करेंगे।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल डॉ संजय पुरोहित अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान सचिव सागर मीणा मनीष सेन ने श्री सेन के मनोनयन पर शुभकामना देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved