Post Views 11
November 9, 2022
जिला पुलिस कप्तान चुनाराम जाट द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और लंबे समय से फरार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए आदर्श नगर थाना प्रभारी सुगन सिंह बिजारणिया के नेतृत्व में आदर्श नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए तीनों आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी मामले में केकड़ी में वांछित तथा आदर्श नगर थाना क्षेत्र के बडल्या बाईपास स्थित जगदंबा होटल पर मारपीट कर उत्पात मचाने और सिर फोड़ने व कार के शीशे तोड़ने के आरोपी थे। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved