Post Views 11
November 9, 2022
राजस्थान अभियांत्रिकी महाविद्यालय शिक्षक संघ रेक्टा का राज्य स्तरीय अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
5 सूत्रीय मांगों को लेकर महाविद्यालय के गेट के बाहर दिया जा रहा है अनिश्चितकालीन धरना
इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर में उच्च अधिकारिओं के द्वारा असमानता एक व्यक्ति विशेष संदीप कुमार के लिए CAS प्रमोशन करने के विरोध के संदर्भ में कार्मिको का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी है। शिक्षक संगठन रेक्टा (अजमेर इकाई) द्वारा महाविद्यालय में दिनांक 08/09/2022 से आज दिनांक तक (60 दिनों) चार सूत्रीय मांगो (सातवें वेतनमान का एरियर, शिक्षकों की पदोन्नति (CAS), पूर्व में दिए गए CAS का एरियर का भुगतान एवं ओल्ड पेंशन स्कीम) को लेकर लगातार काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदशन तथा गांधीवादी तरीके से अपनी जायज मांगो के लिये प्रयास किया जा रहा है लेकिन दिनांक 5-11-22 को उच्च अधिकारियों के द्वारा एक आदेश निकला गया है जिसमें मात्र एक व्यक्ति विशेष संदीप कुमार के लिए प्रमोशन दिनांक 09-11-22 को हो रहा है जबकि प्रमोशन के लिए महाविद्यालय में फॉर्म लेने कि दिनांक 10-11-22 रखी गयी थी। अत एक विशेष व्यक्ति संदीप कुमार के लिए प्रमोशन करना नियमों के खिलाफ है। इस तरह कि घटना के कारण महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों में भयंकर रोष व्याप्त है और हम सभी आज से पूर्ण कार्य बहिष्कार कर रहे हैं । जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved