Post Views 11
November 9, 2022
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ हुआ बुधवार से आउटरीच नागरिक सशक्तिकरण अभियान के तहत 13 नवंबर तक होंगे कई कार्यक्रम
बुधवार को हक हमारा भी तो है विषय पर हुए कई कार्यक्रम आयोजित विधिक सेवा दिवस पर निकाली रैली
प्रति वर्ष भारत में 9 नवंबर को देश के सभी नागरिकों को उचित, निष्पक्ष और सर्व सुलभ न्याय प्रक्रिया तक पहुच को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रमों का आगाज जिला सेवा प्रधिकरण के सचिव राम पाल जाट ने स्कूल के बच्चो के रैली को हरी झंडी दिखा कर किया।
इस दौरान विधिक सेवा दिवस को मनाने के लिए इस रैली की माध्यम के लोगो को जागरुक किया गया। स्कूली बच्चों ने बेटी बचाओ के नारो के साथ रैली निकाली।
रैली ओसवाल जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया बाजार से सेंटर गर्ल्स स्कूल होते हुए गांधी भवन होती हुई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहॉ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामपाल जाट ने विधिक सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि विधिक सेवा का उद्देश्य समाज के सुभेद्य और वंचित वर्ग के लोगों को नि:शुल्क न्याय प्राप्ति हेतु सहायता एवं समर्थन जुटाना होता है।
विधिक सहायता के महत्व को समझते हुए न्याय की मिशनरी अवधारणा ,न्याय को आसान एवं सर्व सुलभ बनाना जिससे समाज के सभी लोगों तक इसकी पहुच को प्रोत्साहित करना है। इसके उपरांत भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1995 से प्रति वर्ष इस दिवस के मनाने की शुरुआत की गई। आज के दिन किशनगढ़ और सुरसुरा में महिला विधिक चेतना व रक्तदान शिविर लगाए गए तो वहीं केंद्रीय कारागृह में बंदियों के लिए अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक कर समुचित विधिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved