For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147023947
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 10 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई |  Ajmer Breaking News: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। | 

अजमेर न्यूज़: भगवान परशुराम सर्किल का स्थापना दिवस कल,पुष्कर रोड़ सर्किल पर हवन, अन्नकूट, दीपदान व महाआरती सहित होंगे कई धार्मिक आयोजन

Post Views 11

November 9, 2022

सुबह 10:30 बजे हवन होगा व सायं काल 3:30 बजे से दीपावली स्नेह मिलन समारोह के साथ ही समाज के उत्थान  व प्रगति के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। शाम 6 बजे दीपदान तथा आरती होगी।

भगवान परशुराम सर्किल का स्थापना दिवस कल

पुष्कर रोड़ सर्किल पर हवन, अन्नकूट, दीपदान व महाआरती सहित होंगे कई धार्मिक आयोजन

अजमेर। राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से गुरुवार को भगवान परशुराम सर्किल पुष्कर रोड का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर सुबह 10:30 बजे हवन होगा व सायं काल 3:30 बजे से दीपावली स्नेह मिलन समारोह होगा। साथ ही समाज के उत्थान  व प्रगति के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। शाम 6 बजे दीपदान तथा आरती होगी। इसके बाद भगवान परशुराम जी के अनुकूट का भोग लगाया जाएगा और प्रसादी होगी। सर्किल पर अनुकूट का प्रसाद वितरण किया जाएगा। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने समाज के लोंगो से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि भगवान परशुराम सर्किल बनवाने के लिए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम शर्मा ने समाज के सहयोग से अथक प्रयास किए और समाज के सहयोग से ऐतिहासिक भगवान परशुराम सर्किल का निर्माण कराकर एक इतिहास रचा है। सर्किल पर भगवान की अष्टधातु की करीब 8 फीट ऊंची बड़ी मूर्ति स्थापित की गई है, जो ब्राह्मण समाज के लिए गौरव की बात है। सर्किल सर्किल पर भगवान परशुराम जी की मूर्ति की स्थापना के मौक़े विधायक राकेश पारीक सहित संत महात्माओं व समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved