Post Views 81
November 7, 2022
तारागढ़ पहाड़ी की तलहटी में स्थित बड़े पीर साहब के चिल्ले पर बनाए जा रहे तीन दिवसीय उर्स का कुल की रस्म के साथ हुआ समापन
हज़रत पीराने पीर दस्तगीर के उर्स के मौके पर त्रिपोलिया गेट बड़े पीर के रास्ते मे हज़रत तना शाह बाबा कमेटी की जानिब से पानी की सबील और ज़ायरीन में लंगर किया तकसीम
तारागढ़ पहाड़ी की तलहटी में स्थित बड़े पीर साहब के चिल्ले पर मनाए जा रहे तीन दिवसीय उर्स का सोमवार को कुल की रस्म के साथ समापन हो गया। इससे पूर्व मुस्लिम परिवारों में ग्यारहवीं शरीफ की नियाज दिलाई गई। उर्स के मौके पर रविवार रात चिल्ले पर दूसरी महफिल हुई। महफिल की सदारत मूतवल्ली सैयद अफसर अली ने की, शाही कव्वाल असरार हुसैन और उनके हमनवाओं ने सूफियाना कव्वालियां पेश की। सोमवार सुबह 11:00 बजे कुल की महफ़िल शुरू हुई। दोपहर 1:00 बजे कुल की फातिहा के साथ उर्स का समापन हुआ। इसके बाद सलातो सलाम पेश किया गया।
हज़रत पीराने पीर दस्तगीर के उर्स के मौके पर त्रिपोलिया गेट बड़े पीर के रास्ते मे हज़रत तना शाह बाबा कमेटी की जानिब से पानी की सबील लगाई गई और ज़ायरीनों में लंगर तकसीम किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved