Post Views 11
November 7, 2022
पहली फिल्ड विजिट पर अजमेर आए पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा
दरगाह जियारत की और पुष्कर में पूजा, अफसरों को कहा-जनता से जुडे़
नवनियुक्त किए गए पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सोमवार को पहली फिल्ड विजिट पर अजमेर पहुंचे। सबसे पहले दरगाह पहुंचे और दरगाह जियारत की। इसके बाद पुलिस अफसरों की बैठक लेकर चर्चा की। साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने, कम करने की बात कही। साथ ही जनता से जुड़ाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुष्कर भी गए। डीजीपी ने कहा कि अपराध किस तरह रोका जाए, कैसे कम किया जाए, जांच बढ़ाई जाए। इस पर फोकस रहेगा। साथ ही संगठित अपराध व आर्थिक अपराध भी बढे है। साइबर अपराध का चयन तेजी से बढ़ रहा है। ये चुनौती है। पेशेवर दक्षता कैसे बढ़ाई जाए, चुनौतियों का कैसे सामना करे। इस पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। साथ ही जनता से अधिक जुड़ाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुखबिर तंत्र हो या फिर सुरक्षा तंत्र, सभी को मजबूत किया जाएगा और पुराने जमाने में जिस तरह से परम्परागत पुलिसिंग की जाती थी ,उसी तरह पुलिसिंग पर फोकस रहेगा । नवाचार केवल नवाचार नही होना चाहिए उसे किस तरह से स्तेमाल करते हुए सुरक्षा की जा सकती है इसका प्रयास होगा वंही तकनीक को महत्ता दी जाएगी। इससे पूर्व अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी दी। मखमली चादर पेश करते हुए अकीदत के फूल मजार शरीफ पर चढ़ाए। प्रदेश में सुख शांति और अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही दरगाह की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद पुलिस लाइन पहुंचे डीजीपी को जिला पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां पुलिस लाइन सभागार में बैठक ली। फिर पुष्कर पहुंचकर व्यवसथाओं का जायजा लिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved