Post Views 621
November 7, 2022
पुष्कर मेले में लगाए गए आयुर्वेद शिविरों में लोग निशुल्क परामर्श एवं दवाइयों के लिए आ रहे हें औषधालय पुष्कर केम्प प्रभारी डॉ अंजु चौहान ने बताया पिछले तीन दिनों में लगभग 9500 लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ दिया जा चुका है निरंतर शिविरों में सेवाएं जारी है
श्री चांदमल मोदी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय पुष्कर में भी 24 घंटे आयुर्वेद सेवाएं उपलब्ध है इसके अलावा मेला मैदान ,होली का चौक और नया बस स्टैंड पर भी आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ लोग उठा रहे हैं सब स्थानो पर निरंतर 24 घंटे आयुर्वेद सुविधाएं उपलब्ध हैं मेला शिविर प्रभारी डॉ विशाल नाहेलिया ने बताया स्वर्ण प्राशन ,अग्निकर्म और विद्धकर्म की चिकित्सा भी यहां पर संचालित हैं जो कि श्री चांदमल मोदी राज के आयुर्वेदिक ओषधालय में उपलब्ध है जैसे कमर दर्द ,घुटना दर्द ,साइटिका ,फ्रोजन शोल्डर ,एड़ी का दर्द के लिए चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध है स्वर्ण प्राशन की सेवाएं भी 1 साल से 16 साल तक के बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं उन्होंने बताया इस शिविर में बाहर के चिकित्सकों का योगदान मिल रहा है पूरे अजमेर से चिकित्सक यहां पर आकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं
डॉ अंजू चौहान ने बताया की वात व्याधियों में अग्निकर्म ,विद्ध कर्म द्वारा चिकित्सा कर मरीजों को लाभान्वित किया जा रहा है शिविरों में डॉक्टर सुभाष घारू ,डॉ राहुल चौधरी ,डॉक्टर दीपिका चौधरी ,डॉक्टर कैलाश तिवारी ,डॉक्टर स्वाति अजमेरा ,डॉ विनोद कुमार ,डॉ मोहित मारु ,डॉ कमलेश चौहान ,डॉक्टर दीपक डॉ ह्रदयेशजोशी नर्सिंग कर्मचारियों में डॉक्टर सुनीता वर्मा ,डॉक्टर कलावती पारीक ,श्री दीपचंद ,सपना ,श्रीमती सपना भानावत, रवि मौर्य ,सत्यनारायण ,मनोज कुमार ,आदित्य किशोर ,ऋतुकांत निरंतर अपनी सेवाएं दे रहें हें सेवाएँ मेला समाप्ति तक जारी रहेगी
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved