Post Views 11
November 6, 2022
अजमेर, 6 नवम्बर। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभी से कमर कस ली है। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने चुनावी शंखनाद करते हुए कार्यकताओं का आह्वान किया कि वे कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अभी से पूरी ताकत से जुट जाएं।
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अधीन दाहरसेन मंडल, पृथ्वीराज मंडल, दीनदयाल उपाध्याय मंडल व बजरंग मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार की शाम विजय लक्ष्मी पार्क में आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में विभिन्न यात्राओं, कार्यक्रमों और कार्यकाल पर आधारित करीब पौन घण्टे की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री इतनी अधिक प्रभावी रही कि समारोह में मौजूद सभी लोगों ने पूरी शिद्दत से इसे देखा। इसमें मोदी द्वारा सेना की हौंसला अफजाई, काशी विश्वनाथ, अयोध्या, महाकाल लोक, केदारनाथ सहित अनेक स्थानों की यात्राओं को बखूबी दिखाया गया है।
समारोह को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार से जनता बुरी तरह दुखी है और अब बदलाव के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विकास तभी हो सकता है, कानून व्यवस्था तभी बनी रह सकती है, जनता तभी सुरक्षित रह सकती है, जनता तभी सभी मूलभूत सुविधाओं को आसानी से प्राप्त कर सकती है, जब भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार है तो राजस्थान में भी हमारी सरकार बनेगी तो डबल इंजन से काम होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन 9 नवम्बर से मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने का अभियान शुरू कर रहा है। जो कार्यकताओं को अपने-अपने बूथों और वार्डों में ज्यादा से ज्यादा नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने चाहिए। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत और राजस्थानी गीत व नृत्य पेश किए गए। संचालन शहर भाजपा महामंत्री रमेश सोनी ने किया।
इस मौके पर अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी शहर जिला अध्य्क्ष डॉक्टर प्रिय शील हाड़ा पूर्व महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत उप महापौर श्री नीरज जैन पूर्व शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविंद यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती भारतीय श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष श्री सतीश बंसल श्री प्रकाश बंसल श्री महेंद्र जादम श्री दीपेंद्र लालवानी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राहुल जैसवाल भाजपा जिला पदाधिकारी पार्षद बूथ अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved