For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 144707019
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या: गमछा पंखे पर लटका मिला, सुसाइड का रूप देने की आशंका |  Ajmer Breaking News: 4 और 5 जुलाई को जयपुर में होगी ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक |  Ajmer Breaking News: हिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति रस महोत्सव शुरू, वाराह घाट से निकली कलश यात्रा, पुष्कर में श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति रस महोत्सव शुरू, वाराह घाट से निकली कलश यात्रा |  Ajmer Breaking News: आना सागर व वरुण सागर के डी-सिल्टिंग महाघोटाले और वेटलैंड भूमि सीमा निर्धारण की मांग पर कोर्ट सख्त! राजस्थान सरकार के मुख्य शासन सचिव सहित 12 को नोटिस! |  Ajmer Breaking News: धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कथित आपत्तिजनक बयान के संबंध में निष्पक्ष जाँच एवं विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग |  Ajmer Breaking News: बूढ़ी मां केअपने ही बेटों और बहुओं द्वारा की गई वित्तीय धोखाधड़ी, जालसाजी, अचल संपत्ति के अवैध हस्तांतरण/रजिस्ट्री को निरस्त करने, वृद्धाश्रम भेजने एवं उत्पीड़न के विरुद्ध कार्यवाही की मांग  |  Ajmer Breaking News: धार्मिक पर्यटन में नई ऊंचाई छूता पुष्कर, रोपवे बना आकर्षण, पुष्कर सरोवर,अरावली पर्वत श्रृंखला और पूरे शहर का सुंदर दृश्य दिखाई देता है,यह यात्रा आस्था के साथ रोमांचक अनुभव भी बन जाती है। |  Ajmer Breaking News: सनातन धर्म रक्षा संघ ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को भगवा शॉल और माला पहनाकर किया रवाना |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर में त्वरित समाधान से हर चेहरे पर खुशी, बढ़ता जनविश्वास बना सफलता की पहचान,शहरी सेवा शिविर-2026 : आमजन को त्वरित राहत, प्रशासन के प्रति बढ़ा विश्वास | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर मेले की सांस्कृतिक संध्या में शनिवार को पहली बार पद्मश्री कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा अपनी तीन पीढिय़ों के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां देने पहुंचीं

Post Views 81

November 6, 2022

गुलाबो ने काल्यो कूद पड्यो मेला में.राजस्थानी गीत पर उमदा पेशकश देकर उपस्थित देशी-विदेशी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुलाबो ने इस कार्यक्रम के लिए सोलह किलों की पोषाक तैयार करवाई

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित पुष्कर मेले की सांस्कृतिक संध्या में शनिवार को पहली बार पद्मश्री कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा अपनी तीन पीढिय़ों के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां देने पहुंचीं। जैसे ही गुलाबो, अपनी बेटी राखी, पूनम, हेमलता और रूपा के साथ छह वर्षीय पोती तिया और दस वर्षीय माही के साथ खचाखच भरे मेला स्टेडियम के रंगमंच पर प्रस्तुति देने पहुंची, आयोजन स्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। गुलाबो ने कालबेलिया, घूमर, बंजारा से लेकर भवई नृत्य पर एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां दी।

16 किलों की आकर्षक पोशाक, सोने और चीड़ के गहनें  
पुष्कर मेले के लिए गुलाबो के साथ जयपुर से 20 से अधिक महिला व पुरूष लोक कलाकारों का ग्रुप खास तौर से पहुंचा था। इनमें 10 से ज्यादा नृत्यांगनाएं शामिल थीं, शो के दौरान इनमें से कई ने अकेले में प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस ग्रुप ने कालबेलिया के अलावा मंच पर घूमर, चरी, बंजारा, भवई, मयूर और घूमर नृत्य पेश किया।

वहीं गुलाबो ने काल्यो कूद पड्यो मेला में.राजस्थानी गीत पर उमदा पेशकश देकर उपस्थित देशी-विदेशी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुलाबो ने इस कार्यक्रम के लिए सोलह किलों की पोषाक तैयार करवाई है। इसके साथ सोने और चीड़ से बने गहनें पहनकर प्रस्तुतियां दी। गुलाबों ने अपने उद्बोधन में कहा कि उसने सबसे पहले 1981 में पुष्कर के इसी मैदान से पहला कार्यक्रम प्रस्तुत किया और अब तक 165 देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। आज वह अपनी 6 साल की पोती समेत तीन पीढि़ के साथ पहली बार पुष्कर पहुंची है। गुलाबों ने कहा कि यह मंच नहीं बल्कि मेरे लिए मंदिर है तथा कलाकार कभी बूढ़ा नहीं होता है। इससे पूर्व पुष्कर की ओडि़सी नृत्यांगना अक्षिता भट्ट  ने भी शानदार ओडि़सी नृत्य  की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक  संध्या का अमेरिकी दूतावास की अधिकारी पेट्रीसिया लैसाना, जिला कलेक्टर अंशदीप समेत अनेक अधिकारियों ने लुत्फ उठाया


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved