Post Views 11
November 5, 2022
किशनगढ़ के परासिया क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे पुलिया से गिरने पर हुई श्रमिक की मौत
सूचना पर पहुंची मदनगंज ओर गांधीनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रखवाया राजकीय यज्ञ नारायण अस्पताल की मोर्चरी में
शनिवार को मार्बल सिटी किशनगढ़ में परासिया क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे पुलिया पर एक दर्दनाक घटना घटित हो गई। वहां कार्य कर रहे 27 वर्षीय मजदूर सियाराम मीणा की पुलिया से गिरने पर मौत हो गई। सूचना पर मदनगंज और गांधीनगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय यज्ञ नारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल पुलिस पूछताछ और मामले की जांच में जुटी हुई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved