Post Views 21
November 5, 2022
किशनगढ़ के नाथी का जाव रेलवे ट्रैक के पास हुई दर्दनाक घटना, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की
हुई मौत
गांधीनगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, शव को कब्जे में लेकर रखवाया यज्ञ नारायण अस्पताल की मोर्चरी में
मार्बल सिटी किशनगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। नाथी का जाव रेलवे ट्रैक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हुई। हादसे के बाद मौके पर क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर यज्ञ नारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आसपास पड़ताल और पूछताछ के बाद मृतक की शिनाख्त गांधीनगर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय करण के रूप में हुई है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved