Post Views 11
November 5, 2022
राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के मुख्य न्यायाधीश ने पुष्कर यात्रा के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर के विधिक सेवा कार्यों की ली जानकारी
मुख्य न्यायाधिपति राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के हैं मुख्य संरक्षक
आज दिनांक 05.11.2022 को मुख्य संरक्षक राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर श्री पंकज मिथ्थल ने अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर मदन लाल भाटी व सचिव रामपाल जाट से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक जागरूकता व राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर अध्यक्ष व सचिव ने मुख्य न्यायाधिपति का बुके देकर स्वागत किया तथा पुष्कर मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए बताया गया कि पुष्कर मेला विश्व प्रसिद्ध है तथा इसमें हर वर्ग, समुदाय, जाति के लोग 05 दिवस तक आते जाते रहते है तथा राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजना व उनका लाभ आमजन तक किस प्रकार पहुंचे इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही है तथा इस समय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनाक 12.11.2022 को किया जा रहा है जो कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्पन्न हो रही है। इसकी पदत्ती प्रक्रिया आदि के बारे में देश के विभिन्न जगह से आए लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की लगी स्क्रीन के द्वारा दी जाती है। मुख्य न्यायाधिपति को समाज के विभिन्न वर्गो में दी जाने वाली विभिन्न सहायता के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति ने विभिन्न जिलों की लगी प्रदर्शनी को भी देखा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved