Post Views 41
November 5, 2022
कार्तिक एकादशी से शुरू हुआ पुष्कर का धार्मिक मेले में अध्यात्म और संगीत की मधुर ध्वनि की गूंज पुष्कर की फिजाओं को अलौकिक अनुभव दे रही है । एक और जहां पुष्कर सरोवर के मुख्य घाटों पर महाआरती, दीपदान, भजन संध्या, और पारंपरिक नृत्य के आयोजन हो रहे हैं। तो वही पुष्कर मेला मैदान में पाश्चात्य धुनों पर कबीर के दोहो को गाया जा रहा है। इन आयोजनों में देशी-विदेशी पर्यटक शामिल होकर इन्हें अपने यादों में संजो रहे हैं ।
मेला मैदान में कबीर यात्रा के कलाकारों ने दी संगीतमय प्रस्तुति
पुष्कर मेले में शुक्रवार की शाम को जिला प्रशासन की ओर से मेला मैदान में आयोजित कबीर यात्रा एवं कबीर कैफे लाइव कन्सर्ट का शानदार आयोजन हुआ। इस अवसर पर कबीर यात्रा के कलाकार मुरालाल मूसावाला एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। वहीं कार्यक्रम को देखकर श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कलाकारों द्वारा संत कबीर के दोहो को पाश्चात्य संगीत के साथ बड़े रचनात्मक ढंग से पेश किया गया था।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved