अजमेर न्यूज़: पुष्कर मेले में पुलिस प्रशासन की सहयोगी टीम पुलिसमित्र की मुस्तेदी से आज गुरुद्वारा बस स्टैंड के पीछे लोगों की आंखों में मिर्ची स्प्रे डालकर लूट करने वाले बदमाश को पकड़ा
Post Views 31
November 4, 2022
पुष्कर मेले में पुष्कर थानाधिकारी रविश सामरिया द्वारा पुलिसमित्र टीम को विशेष रूप से आमजन की सुरक्षा हेतु तैनात किया गया है टीम के 25 वालंटियर्स 24 घंटे तैनात रहकर आमजन की सुरक्षा कर रहे है ।
लोगों की आंखों में मिर्ची स्प्रे डालकर लूट करने वाले बदमाश को पुलिसमित्र टीम ने पकड़ा* पुष्कर मेले में पुलिस प्रशासन की सहयोगी टीम पुलिसमित्र की मुस्तेदी से आज गुरुद्वारा बस स्टैंड के पीछे एक बदमाश ने सरेआम दो महिलाओं पर मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल करके उनका समान लेकर भागने की कोशिश की परन्तु पुलिसमित्र टीम की सजगता से बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया दरअसल शक के आधार पर इस बदमाश का पुलिसमित्र टीम के सदस्य सुबह से ही पीछा कर रहे थे इसके पश्चात पुष्कर पुलिस को सूचना देकर इस बदमाश को इसके असली ठिकाने भी पहुचा दिया । जानकारी के अनुसार पकड़ा गया बदमाश वाकिपाडा महाराष्ट्र निवासी रमेश सुरेश नायडू है । इसके साथ आये लोगो का भी पता लगाया जा रहा है ताकि आमजन को परेशानी न हो । पुष्कर मेले में पुष्कर थानाधिकारी रविश सामरिया द्वारा पुलिसमित्र टीम को विशेष रूप से आमजन की सुरक्षा हेतु तैनात किया गया है टीम के 25 वालंटियर्स 24 घंटे तैनात रहकर आमजन की सुरक्षा कर रहे है ।