Post Views 11
November 4, 2022
जयपुर नगर निगम ग्रेटर में मेयर पद के चुनाव के लिए नामांकन भरने की 4 नवंबर शुक्रवार को आखिरी तारीख है। दोनाें ही दलों ने अपने-अपने मेयर प्रत्याशी के लिए गुरुवार को देर रात तक मंथन किया। अब भाजपा की तरफ से कार्यवाहक मेयर शील धाबाई की जगह मेयर प्रत्याशी के रूप में सुखप्रीत बंसल का नाम लगभग तय हो जाने के बाद भाजपा में विवाद पैदा होने की संभावना बन गई है।
संगठन के इस निर्णय से नाराज कार्यवाहक मेयर शील धाबाई भाजपा मुख्यालय पहुंची और उन्होंने संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से मुलाकात कर अपनी नाराजगी प्रकट की। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या शील धाबाई भी अपना नामांकन भर सकती है ? पार्टी में असंतोष पनपने की स्थिति बन गई है। उनका नाम तय कराने के लिए संगठन महामंत्री चंद्र शेखर शर्मा और भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने भरपूर कोशिश की है।
कांग्रेस ने अभी तक स्पष्ट तौर पर यह नहीं कहा है कि उनकी तरफ से हेमा सिंघानिया को नामांकन कराया जाएगा। हेमा सिंघानिया कांग्रेस की प्रत्याशी हो सकती हैं।
कांग्रेस की गुरुवार को देर शाम तक दो अलग-अलग बैठकें हुई। इसमें सभी ने सर्वसम्मति से हेमा सिंघानिया के नाम पर चर्चा कर सहमति दी है। गुरुवार देर शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई पार्षद दल की बैठक से पहले विधायक और विधायक प्रत्याशियों की बैठक हुई। इसमें कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज और प् रीको के निदेशक सीताराम अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने भी पार्षदों की रायशुमारी पर नाम फाइनल करने की बात कही।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved