For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 144090921
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: देवनानी ने रविवार को स्वास्थ्य केन्द्र कस्तूरबा में एवं डिग्गी बाजार स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए डीएमएफटी मद से स्वीकृत पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण किया। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात, कस्तूरबा एवं डिग्गी बाजार स्वास्थ्य केन्द्रों को मिली पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें, पल्स पोलियो अभियान का भी शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान का समापन, नशा मुक्ति जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक व नशामुक्ति शपथ दिलाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर: गोदाम की लिफ्ट टूटने से मजदूर की मौत, परिजनों का अस्पताल के बाहर प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री सुरेश रावत ने सुनी मन की बात, आमजन की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: साधु बनकर ठगी करने वाला सिख युवक गिरफ्तार, महिलाओं को बेसुध कर उड़ाता था गहने |  Ajmer Breaking News: राजीव कॉलोनी में नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: 100 वर्षों बाद होगी वरुण सागर झील की खुदाई, करोड़ों रुपये से होगा कायाकल्प 31 करोड़ रूपए से होगा झील व नदियों का डीसिल्टिंग कार्य |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बांदनवाड़ा टोल प्लाजा पर बवाल, ट्रक चालकों से मारपीट के आरोप के बाद तोड़फोड़, हाईवे पर लगा जाम |  Ajmer Breaking News: अजमेर कायड़ पुलिया पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, चालक फरार; घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड | 

अजमेर न्यूज़: कार्तिक एकादशी के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी मेला विकास समिति और देवस्थान विभाग की और से आध्यात्मिक यात्रा निकाली गयी  ।

Post Views 61

November 4, 2022

।यात्रा के समापन पर साधु संतों का सम्मान और उद्बोधन हुआ ।साथ ही भाग लेने वाली संस्थाओं का भी सम्मान हुआ

कार्तिक एकादशी के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी मेला विकास समिति और देवस्थान विभाग की और से आध्यात्मिक यात्रा निकाली गयी  ।तीर्थ नगरी पुष्कर में आज गुरुद्वारा बस स्टैंड से यात्रा का शुभारंभ हुआ ।उपखंड अधिकारी सुखराम पिंडेल, पालिका अध्यक्ष कमल पाठक ने यात्रा को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया ।पंडित कैलाशनाथ दाधीच के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर यात्रा को रवाना किया गया ।बेंड बाजो के साथ बागियों पर झांकियों के साथ साधु संतों की मौजूदगी में यात्रा रवाना हई ।  देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि यात्रा  गायत्री शक्ति पीठ से ब्रह्मा मंदिर होते हुए मेला मैदान पर समापन हुई ।यात्रा मे धार्मिक गुरुओं,साधु संतों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया ।विभिन्न संस्थाओं और शिक्षण संस्थानो की तरफ से एक से बढ़कर एक झांकियों सजाई गई ।यात्रा में ईसाई धर्म से फादर कोसमोस शेखावत, जैन धर्म से प्रकाश जैन,सिख धर्म से कश्मीर सिंह,ज्ञानी कालू सिंह सहित सर्व धर्म मैत्री संघ के अनेक प्रतिनिधि शामिल हुए  ।यात्रा के समापन पर साधु संतों का सम्मान और उद्बोधन हुआ ।साथ ही भाग लेने वाली संस्थाओं का भी सम्मान हुआ  ।यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा और स्वागत द्वार बनाकर स्वागत किया  गया ।सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर ने बताया कि आद्यात्मिक पदयात्रा में धर्मप्रेमियों, श्रदालुओ, और विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।

 इस साल भी यात्रा का मार्ग बाहर बाहर रखने से आक्रोशित साधु संतों और आमजनों ने यात्रा से दूरी बना ली जिसके चलते यात्रा फीकी फीकी नजर आयी ।सेनाचार्य अचलानंद जी कहा कि इस बार तो प्रशासन के निवेदन पर वे यात्रा में शामिल हो गए लेकिन अगली साल यात्रा का मार्ग बाजार से ही होना चाहिये ।नृसिंह मंदिर के महंत श्यामशरणचार्य ने कहा कि प्रशासन को यात्रा के मार्ग में सफाई व्यवस्था माकूल रखनी चाहिये ।नाराज संतो का कहना है कि पहले यात्रा पुष्कर के मुख्य बाजार से निकलती थी ।जिससे बाजार में व्यापारिक संगठनों को पुष्प वर्षा कर स्वागत द्वार बनाने का अवसर मिलता था लेकिन अब यात्रा बाहर बाहर निकालने से यह अवसर नही मिल पाता और थकान भी होती है ।उपखंड अधिकारी सुखराम पिंडेल ने यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगो का आभार व्यक्त किया ।पिंडेल ने माना कि यात्रा के मार्ग से साधु संतों और आमजन की भागीदारी अपेक्षाकृत रूप से कम थी।अगले साल इस समस्या के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से सलाह लेकर कोई उपाय किया जाएगा ।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved