For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 144090886
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: देवनानी ने रविवार को स्वास्थ्य केन्द्र कस्तूरबा में एवं डिग्गी बाजार स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए डीएमएफटी मद से स्वीकृत पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण किया। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात, कस्तूरबा एवं डिग्गी बाजार स्वास्थ्य केन्द्रों को मिली पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें, पल्स पोलियो अभियान का भी शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान का समापन, नशा मुक्ति जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक व नशामुक्ति शपथ दिलाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर: गोदाम की लिफ्ट टूटने से मजदूर की मौत, परिजनों का अस्पताल के बाहर प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री सुरेश रावत ने सुनी मन की बात, आमजन की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: साधु बनकर ठगी करने वाला सिख युवक गिरफ्तार, महिलाओं को बेसुध कर उड़ाता था गहने |  Ajmer Breaking News: राजीव कॉलोनी में नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: 100 वर्षों बाद होगी वरुण सागर झील की खुदाई, करोड़ों रुपये से होगा कायाकल्प 31 करोड़ रूपए से होगा झील व नदियों का डीसिल्टिंग कार्य |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बांदनवाड़ा टोल प्लाजा पर बवाल, ट्रक चालकों से मारपीट के आरोप के बाद तोड़फोड़, हाईवे पर लगा जाम |  Ajmer Breaking News: अजमेर कायड़ पुलिया पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, चालक फरार; घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर मेले के दौरान शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

Post Views 51

November 4, 2022

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी के निर्देशन में टीम ने अलग-अलग भोजनालयों, दुकानों व हलवाईयों के यहां कार्यवाही को दिया अंजाम

पुष्कर मेले के दौरान शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी के निर्देशन में टीम ने अलग-अलग भोजनालयों, दुकानों व हलवाईयों के यहां कार्यवाही को दिया अंजाम

विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले में आने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिले इसी उद्देश्य को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमे के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी के निर्देशन में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत गुरुवार को फूड सेफ्टी टीम ने पुष्कर में अलग-अलग मिठाइयों, भोजनालयों रेस्टोरेंट व फास्ट फूड स्टॉल्स आदि का निरीक्षण कर सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के के सोनी के निर्देशानुसार फूड सेफ्टी टीम ने पुष्कर के हलवाई गली स्थित श्री राम मिष्ठान भंडार से कलाकंद, कृष्णा स्वीट से मालपुआ, चौधरी मिष्ठान भंडार से कलाकंद के नमूने लिए हैं। नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला में भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट में कमी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। पुष्कर में मिठाइयों की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान संचालकों को फूड लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन परिसर में डिस्प्ले करने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री के उपयोग में नहीं लेने के लिए पाबंद किया गया। टीम ने होली का चौक स्थित इंदिरा रसोई का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी के साथ महेश शर्मा, डेयरी प्रतिनिधि दीपक वैष्णव, सहायक राजकुमार इंदौरिया आदि शामिल थे।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved