Post Views 11
November 1, 2022
धार्मिक संदेश की जगह सरकारी योजनाओं के फ्लेक्स
तीर्थंनगरी पुष्कर का धार्मिक और इतिहासिक महत्व है ।पुष्कर मेले में लाखों श्रदालु यहा आस्था की डुबकी लगाकर यहा के एतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी लेने की जिज्ञासा में आते है ऐसे में सरोवर के 52 घाटों पर इस तरह की जानकारी लगाई जानी चाहिये लेकिन इसके विपरीत प्रशासन की और से मुख्यमंत्री को खुश करने के लिये सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के फ्लेक्स लगा दिये गए ।इससे पुरोहतो में आक्रोश व्याप्त हो गया ।पुरोहितों का कहना था कि तीर्थंनगरी के धार्मिक और एतिहासिक महत्व से खिलवाड़ नही होना चाहिये ।
कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की की जा रही है वाह वाही
पुष्कर धार्मिक मेले का शुभारंभ करने आ रहे मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए उनके चाटुकार नेता और प्रशासन किस तरह से धार्मिक आस्थाओं को दरकिनार कर पुष्कर मेले को राजनीतिक रंग देने में लगा हुआ है, इसकी बानगी इसी बात से लगाई जा सकती है कि धार्मिक पुष्कर मेले के लिए पुष्कर के घाटों पर जहां श्रद्धालुओं के लिए सूचनाएं और सावधानियां बरतने के साथ मेले के आयोजनों की जानकारियां दी जानी चाहिए थी वही बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाकर कांग्रेस सरकार और खासकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कामों का गुणगान किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved