For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142051161
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर में रोबोटिक सर्जरी से हार्ट का सफल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: अचानक आई बाढ़ के दौरान वरुण सागर में फंसे ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल |  Ajmer Breaking News: उमंग अभियान-VII के तहत बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को शादी के लिए बेचने और सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया |  Ajmer Breaking News: बदमाश दीपक खटाना सहित 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों द्वारा मचाये गए उत्पात मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को किया डिटेन,मुख्य आरोपी की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: RPSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2024 के रिक्रूटमेंट पोर्टल में अनाधिकृत रूप से छेड़छाड़ कर आवेदन पत्र विड्रो करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: कंस्ट्रक्शन कंपनी की आड़ में लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाला शातिर ठग आदित्य मेहता उर्फ आदि गिरफ्तार

Post Views 11

October 31, 2022

आरोपी आदित्य मेहता विश्वास में लेकर धोखाधड़ी के जरिए 3 दर्जन से अधिक वारदातें कर चुका है कबूल, शेयर मार्केट, महंगे मोबाइल और मौज मस्ती में गंवाई 50 लाख से अधिक राशि

कंस्ट्रक्शन कंपनी की आड़ में लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाला शातिर ठग आदित्य मेहता उर्फ आदि गिरफ्तार

आरोपी आदित्य मेहता विश्वास में लेकर धोखाधड़ी के जरिए 3 दर्जन से अधिक वारदातें कर चुका है कबूल, शेयर मार्केट, महंगे मोबाइल और मौज मस्ती में गंवाई 50 लाख से अधिक राशि

शालीमार कॉलोनी आदर्श नगर निवासी प्रार्थी देवदत्त शर्मा ने 9 मई को आदर्श नगर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके दुकान पर एक लड़का आया जिसने अपने आप को शालीमार कॉलोनी निवासी आदित्य कंस्ट्रक्शन का मालिक आदित्य उर्फ आदि बताया और राकां जी का परिचित होने का हवाला देकर उससे दो सोने की चेन घर पर दिखाने को ले गया लेकिन वापस नहीं लौटा। जिस पर आईपीसी की धारा 420, 406 में मुकदमा नंबर 318 / 2022 दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ओर सीओ साउथ सुनील सिहाग के निर्देशन में थाना अधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें सहायक उपनिरीक्षक मंगाराम, हेड कांस्टेबल शीलूकुमार, कांस्टेबल सुनील लक्षकार,राजेन्द्र करेसिया, ओर प्रहलाद को शामिल किया गया। टीम ने दिन रात मेहनत कर कॉल डिटेल सीसीटीवी व मुखबिर तंत्र के जरिए जयपुर में फरारी काट रहे आरोपी आदित्य मेहता को उसके फ्लैट से धर दबोचा। आरोपी आदित्य को आदर्श नगर थाने की टीम ने जयपुर के एक आलीशान फ्लैट से गिरफ्तार किया आरोपी पिछले काफी समय से अपने नंबर और फोन बदल कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। आरोपी ने क्रेन मालिक, ज्वेलरी व्यापारी, कंस्ट्रक्शन कारोबारी, मोबाइल दुकानदारों और दोस्तों सहित रिश्तेदारों को भी अपनी ठगी का शिकार बनाकर करोड़ों रुपए ठगे थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved